फरीदाबाद में सीसीटीवी कैमरा बता रहे हैं, कहां हो रहा जलभराव

फरीदाबाद में गत हफ्ते हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से सुकून तो मिला, लेकिन जलभराव समस्या बन गया। जिले में लगातार तेज हुई झमाझम बारिश से जहां शहर की सड़कों पर जलभराव से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं थीं। वहीं, कई अपार्टमेंट के बेसमेंट में भी पानी भर गया। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड सीसीटीवी कैमरों की मदद से जिले में हुए जलभराव की तस्वीरें नगर निगम को दे रही है।

थोड़ी सी बारिश में तलाब बन जाने वाला फरीदाबाद, अब सीसीटीवी की मदद से जहां जलभराव हुआ है वहां के हालात बताता है। पिछले हफ्ते बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हुई। शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।

फरीदाबाद में सीसीटीवी कैमरा बता रहे हैं, कहां हो रहा जलभराव

फरीदाबाद में कुछ ही देर में बारिश से तलाब बन ने का सिलसिला अभी से ही नहीं हुआ है। गत हफ्ते जो बारिश हुई थी उस से सेक्टर-21 सी के कार्तिक अपार्टमेंट के बेसमेंट में करीब सात फुट तक बारिश का पानी भर गया था।

एनआईटी क्षेत्र हो या सेक्टर का सभी स्विमिंग पूल बन जाते हैं। सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-16, सेक्टर-15, एनएच इलाके, डबुआ कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी वायुसेना मार्ग आदि इलाकों में सड़कों पर जाना दुर्घटना का शिकार होने के संकेत देता है। कई जगहों पर नगर निगम ने पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकाल लेता है।

फरीदाबाद प्रशासन भ्रष्टाचार करने के सिवा कुछ और काम नहीं करता है। पीडब्लयूडि ऑफिस हो या पुलिस कमिश्नर ऑफिस सेकटर-21सी फरीदाबाद के आगे पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को समस्या रहती है। निगम इसके लिए कुछ नहीं कर रहा। जब इन दो ख़ास जगह पर निगम कुछ नहीं कर रहा तो जनता के लिए वे क्या करेगा।

कोरोना और भ्रष्टाचार के मामले फरीदाबाद में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। निगम अधिकारी खुद का सोचना बंद करके, जनता के बारे में कब सोचना शुरू करेंगे यह बड़ा सवाल है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago