Categories: Crime

नौकर रखने वाले रहे सावधान नौकर ने चुराए 9 लाख रुपए फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा आरोपी को ।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच फरीदाबाद लूट, डकैती, चोरी, हत्या, की एक के बाद एक वारदातों को कुछ ही घंटों में सुलझाकर बदमाशों के लिए लोहा साबित हो रही है।क्राइम ब्रांच 48 की बात करें तो आज क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी एसआई राकेश सिंह और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए चोरी के केस को मात्र 3 घंटे में सुलझाते हुए ₹9 लाख रुपए लेकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी अक्षय सिंह पुत्र नंदकिशोर छाता, मथुरा जिला यूपी का रहने वाला है।एसीपी श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि मामला एनआईटी एरिया का है शिकायतकर्ता हरविंदर ने पुलिस को बताया था कि उसने एनआईटी नंबर 1 में कंसल्टेंसी का ऑफिस कर रखा है। ऑफिस पर अक्षय सिंह नाम का लड़का काम करता है।

नौकर रखने वाले रहे सावधान नौकर ने चुराए 9 लाख रुपए फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा आरोपी को ।

शिकायतकर्ता हरविंदर को बैंक में ₹9 लाख रुपए जमा करने थे। जिसको हरविंदर पिट्ठू बैग में डालकर बैग अक्षय को दे दिया। आरोपी अक्षय ने बैग को पीठ पर लटका लिया और मोटरसाइकिल चलाने लगा। शिकायतकर्ता हरविंदर आरोपी अक्षय के पीछे बैठा हुआ था। हरविंदर और अक्षय दोनों ऑफिस पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता हरविंदर बाइक से उतर गया और आरोपी अक्षय उस को चकमा देकर ₹9 लाख रुपए और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।एसीपी क्राइम श्री अनिल यादव ने पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुए मामले को जल्द सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच 48 को सौंपा गया था।

एसीपी श्री अनिल यादव के नेतृत्व में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी एसआई राकेश सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली के मोड बंद इलाके में छुपा हुआ है। जिस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने टीम तैयार कर मोड बंद दिल्ली इलाके के लिए रवाना हुई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को मोड बंद दिल्ली इलाके में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी घर चेक करने के बाद क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस ने मौके पर आरोपी से ₹9 लाख रुपए कैश और वारदात में प्रयोग मोटर साइकिल बरामद की है।पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसकी शादी थी जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago