आठ घंटे बिजली की कटौती लोगों की परेशानी का कौन है जिम्मेदार ? : मैं हूँ फरीदाबाद

मैं हूँ फरीदाबाद :- नमस्कार! मैं फरीदाबाद जो आज कल की बारिश के बाद एक टापू बन गया है। जिन लोगों को शिकायत रहती थी कि कभी भी उन्होंने समुद्र नहीं देखा उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो गई। पर्यटन विभाग वालों के लिए तो यह पल स्मरणीय होना चाहिए आखिर एक रात में उन्हें बना बनाया ‘बीच’ जो मिल गया।

मुझे समुद्र तट में तब्दील करने के लिए मैं प्रशासन और मेरे निज़ाम का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। मैं आभारी हूँ टूटी सड़कों का, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का और आलसी अफसरों का जिन्होंने मेरी खूबसूरती पर चार चाँद लगा दिए। आजकल के ज़माने में कौन करता है इतना दूसरों के लिए और फिर मैं तो गूंगा भी हूँ। बिना बोले मुझे ये तोहफा देने के लिए धन्यवाद।

आठ घंटे बिजली की कटौती लोगों की परेशानी का कौन है जिम्मेदार ? : मैं हूँ फरीदाबाद

पर पता नहीं क्यों मेरी आवाम दुखी हो राखी है। बताओ, सावन के आखरी कुछ दिन बचे हैं और ये लोग बरखा रानी को देख कर खीज रहे हैं। हाँ-हाँ जानता हूँ कि सड़कें टूटी हुई हैं, जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा हुआ है, सारी जगह कीचड़ ने पैर पसार रखे हैं, जिसकी वजह से आप लोगों को परेशानी हो रही है।

पर इसका ये मतलब नहीं कि आप बिलखना शुरू करदेंगे। अरे भई ‘आत्मनिर्भर’ बनिए। बात-बात पर प्रशासन के पीछे क्यों पड़ जाते हैं आप लोग? अब कल की ही बात ले लीजिये, मैंने देखा कि कई घरों में बिजली 8 घंटे से गोल है और लोग परेशान हो रहे हैं।

गुस्से से तिलमिलाकर वो बिजली विभाग में फ़ोन घुमाने लग गए। जब कॉल का जवाब नहीं मिला तो भन्नाकर उन्होंने बिजली विभाग वालों की माँ बहन पर गुस्सा उतर दिया। पर क्रोधाग्नि में जल रहे लोगों को ये कौन समझाए कि बिजली विभाग के अफसर अपने स्टेशन पर मेहफ़ूज़ नहीं।

मैं हूँ फरीदाबाद

कल जब बारिश की बौछार पड़ी तो बिजली कार्यालय की दीवारों ने दग़ाबाज़ी करदी। कुछ छीटें पड़ने के बाद दीवारों पर पड़ी दरारों में से पानी आना शुरू हो गया। स्टेशन की ज़मीन पर पानी ही पानी फ़ैल गया। दफ्तर में पड़े तमाम दस्तावेज़ और कंप्यूटर भी बारिश के चलते भीग गए। अधिकारियों का कहना है कि वह समय से पहले कार्यालय पहुंच गए थे पर दफ्तर की जर्जर हालत के चलते उन्हें आपने काम पर विराम लगाना पड़ा।

अब इस पूरे मुद्दे में गलत क्या है और कौन है ये बताना मेरे लिए मुश्किल है। पर मेरे निज़ाम ने अपनी आवाम के लिए जो इंतज़ाम कर रखे हैं वो काबिल-ए-तारीफ हैं। जब मैं कीचड़ से लथपथ गाड़ियों को, गंदे पानी में अपना रिक्शा खींचते लोगों को देखता हूँ तब दुःख होता है। पर आत्मनिर्भरता का परिमाण देते यह लोग मुझको गर्व की अनुभूति करवाते हैं। टूटी सड़कें और जर्जर सरकारी दफ्तर ने मुझे सजा रखा है और इसके लिए मैं प्रशासन और मेरे आका का कृतज्ञ रहुंगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago