पूर्व विधायक आनंद कौशिक द्वारा रोजाना हजारों जरूरतमंदो के घरों तक पहुंचाया जा रहा राशन ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी, हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के दिशानिर्देश पर सेक्टर-9 कार्यालय पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैकड़ो जरुरतमंदो को आज राशन व खाना वितरित किया।

आनंद कौशिक ने कहाकि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है की उन जरुरतमंदो तक राशन व खाना मोहिया कराए जहां सच में जरुरत है। उन्होने कहाकि इस महामारी में आज भी काफी घर ऐसे जहा पर सरकार द्वारा राशन व खाना नहीं पहुंचाया जा रहा है। श्री कौशिक ने कहाकि इस महामारी में शहर लॉकडाऊन हुआ पड़ा है जिसके कारण काम काज बंद है लोग घरो में है ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है कि उन घरो तक राशन पहुंचाए जिनको वास्तव में जरुरत है । उन्होंने कहाकि इस समय सरकार को राजनीती छोड़ लोगो की मदद करनी चाहिए । उन्होंने कहाकि लॉकडाऊन के शुरुआत में भाजपा के नेता जरूर लोगो की मदद के लिए घरो से निकले थे लेकिन एक सप्ताहा बाद सब घरो में बैठ गए। अब आलम यह है जनता के पास खाना नहीं पहुंच पा रहा है और जनता का सब्र का बांध टूटने वाला है।

ऐसा न हो भूखी प्यासी जनता सड़को पर निकल पड़े। उन्होने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि वह जनता की भावनाओं से ना खेले और उन्हें खाना पहुंचाए जिससे उनका पेट भर सके।इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहाकि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के ने हरियाणा ने सभी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता को निर्देश दिया है की वह अपने अपने क्षेत्र में जनता की मदद करे जिससे जनता परेशान ना हो और अपने-अपने घरो में रहे। जिससे इस कोरोना जैसी महामारी का अंत हो सकें। उन्होंने जनता से भी अपील की है की वह घरो में रहे हाथो को साबुन से धोते रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन करे तभी हम कोरोना जैसी महामारी को हरा सकेंगे।

इस मोके पर उनके साथ ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ सौरव शर्मा, अधिवक्ता विनोद कौशिक, गौरव वशिष्ठ, सुनील मान ,पप्पू प्रधान,राजेश्वर गोयल,रमाकांत श्रीवास्तव,लक्ष्मी देवी,गुड्डू,रोशन,विकास,सचिन शर्मा,आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago