फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने खुद फोन कर, झाड़सेतली के युवक से पूछा गांव में किया समस्याएं आ रही है ।

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह एक के बाद एक नई शुरुआत करते जा रहे हैं इसी कड़ी में आज उन्होंने थाना एरिया में रहने वाले व्यक्ति जिनका प्रभाव समाज में अच्छा और सकारात्मक है उनसे फोन पर बात की।

पुलिस कमिश्नर ने थाना सेक्टर 58 एरिया के झाड़सेतली गांव के रहने वाले भगत डागर को फोन किया। जब भगत डागर को यह पता चला कि उनसे बात करने वाले फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर है तो खुश होने के साथ-साथ वह बहुत अचंभित भी हुए कि उन्हें स्वयं पुलिस कमिश्नर का फोन आया है।

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने खुद फोन कर, झाड़सेतली के युवक से पूछा गांव में किया समस्याएं आ रही है ।

आज तक ऐसा नहीं हुआ कि किसी भी पुलिस कमिश्नर ने किसी आम नागरिक को इस तरह से फोन कर हालचाल जाना हो और गांव की समस्याओं के बारे में पता किया हो। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि पुलिस कमिश्नर स्वयं लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना चाहते हैं।

पुलिस कमिश्नर ने भगत डागर से समाज में आने वाली समस्याओं के बारे में जाना और थाना सेक्टर 58 के पुलिसकर्मियों के लोगों के प्रति व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली।

श्री डागर ने बताया कि पुलिस का व्यवहार लोगों के प्रति बहुत अच्छा है। जब भी उन्हें कोई समस्या होती है तो वह थाने में इसकी शिकायत करने के लिए जाते हैं और वहां जाकर उन्हें अच्छे से बैठाया जाता है, अच्छे से बातचीत की जाती है और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी किया जाता है।

भगत सिंह डागर ने उनके एरिया की एक समस्या के बारे में भी पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया कि उनके गांव में जो किराएदार रहते हैं यदि वह कोई गलती करते हैं और उनको अगर उस गलती के लिए कोई कुछ कहता है तो वह किराएदार जिस मकान में रहते हैं उस मकान के मकान मालिक किराएदार का साथ देते हैं और शिकायत करने वाले के साथ झगड़ा करते हैं। भगत ने बताया कि मैं पुलिस प्रशासन के माध्यम से गांव में रहने वाले लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि वह समाज में शांतिपूर्वक रहें और अगर कोई किरायेदार की शिकायत करता है तो अपने किरायेदार को भी समझाएं और उस मसले को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाएं। पुलिस कमिश्नर ने भी उन्हें पुलिस की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वह रोजाना पांच अच्छे प्रभाव वाले व्यक्तियों को फोन करेंगे और समाज में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में वार्तालाप करेंगे।श्री सिंह ने यह भी बताया कि समाज में उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति सावधान हो जाएं जो व्यक्ति समाज में बुरा प्रभाव रखते हैं और अशांति फैलाने का काम करते हैं वो अपने आप को सुधार ले अन्यथा उन्हें रोज अपने एरिया के थाना के अंदर हाजिरी लगानी होगी।

भगत डागर खेती बाड़ी करता है और अपनी बिजली की दुकान चलाता है और इसके अलावा एक और सराहनीय कार्य करता है जब सड़क एक्सीडेंट में कोई घायल होता है उसको तुरंत हॉस्पिटल भिजवा देता है। भगत डागर ने सीपी साहब को बताया कि गांव झाड़सेतली मे जब कोई छोटा-मोटा झगड़ा होता है तो गांव के लोगो द्वारा आपसी तौर पर निपटा लिया जाता है उनके गांव से थाने में कभी कोई कंप्लेंट नहीं जाती है।

पुलिस कमिश्नर श्री सिंह ने भगत द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए उनको प्रोत्साहित किया और उनको मिलने के लिए बुलाया।PRO

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago