Categories: Crime

बड़े अपराधों को जन्म देने वाले छोटे अपराधों पर भी लगाई जाएगी लगाम पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने आज कमिश्नर ऑफिस सेक्टर 21C में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए

श्री ओपी सिंह ने निर्देश दिए कि शहर में घटित होने वाले छोटे अपराध जैसे कि चोरी, नशा, जुआ इत्यादि पर लगाम लगाने की जरूरत है

बड़े अपराधों को जन्म देने वाले छोटे अपराधों पर भी लगाई जाएगी लगाम पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद

एक नशा करने वाला व्यक्ति नशा करने के बाद अपना मानसिक संतुलन खो देता है और बाद में यही नशा उसकी आदत बन जाती है। जब उसे यह नशा नहीं मिलता तो उसे पाने की तलब में वह अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। नशा खरीदने के लिए जब इंसान के पास पर्याप्त पैसे नहीं होते तो वह अपने परिवार, दोस्तों व सगे संबंधियों से पैसों की मांग करता है । यदि वह मांग पूर्ण नहीं हो पाती तो वह चोरी जैसी घटना को अंजाम देता है

कई बार छोटे-छोटे अपराध कर बच जाने की वजह से ही बाद अपराधी बड़े अपराध को अंजाम देता है। जब एक अपराधी चोरी की घटना को अंजाम देकर जेल चला जाता है तो वापस आने के बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। बाद में यही चोरी की गई संपत्ति बड़े अपराधों जैसे की लूट डकैती इत्यादी को अंजाम देने में प्रयोग होती है।

जुआ खेलने का आदि व्यक्ति ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के लालच में जो धन पहले से उसके पास है उसे भी गवां बैठता है जिसकी वजह से उसके घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जो बाद में व्यक्ति को नशे और चोरी के दलदल में धकेल देती है

पुलिस कमिश्नर ने आदेश देते हुए बताया कि यदि हमें बड़ी घटनाओं को कंट्रोल करना है तो हमें शहर में घटित होने वाले छोटे छोटे अपराधों पर रोक लगानी होगी

साथ ही उन्होंने बताया कि साइबर से संबंधित अपराध आजकल देखने को मिल रहे हैं। आज के इस आधुनिक युग में अपराधी साइबर अपराध करने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं जिन्हें काबू में करने की आवश्यकता है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago