उपायुक्त यशपाल यादव ने जारी किए आदेश रमजान के समय बंद रखी जाएगी सभी मस्जिदें ।

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिला में रमजान के पवित्र पर्व पर जिला में सभी मस्जिदों को कोविड-19 के मद्देनजर लाकडाउन के दौरान पूर्णतया बंद रखा जाएगा। सभी मुस्लिम लोग अपने घरों में रहकर रमजान के माह मे नमाज अदा करें और लाकडाउन की हिदायतों की पालना अवश्य करें।

उपायुक्त यशपाल बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में मुस्लिम समाज के धर्म गुरूओं व जिला की मस्जिदों के इमाम के साथ बैठक कर रमजान पर्व को प्यार-प्रेम के साथ मनाने तथा कोविड-19 के अनुपालना करने के संबंध में विचार-विमर्श कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लाकडाउन के मद्देनजर किसी भी मस्जिद को कतई न खोला जाए। इस पर्व के दौरान सभी लोग अपने घरों में रहें तथा वही पर नमाज अदा करते रहें। जो लोग कोरोना के संक्रमण से संदेह ग्रस्त हैं, वे स्वयं व अपने परिवार को क्वारेंटाइन रखें। इस दौरान किसी से कोई भी मिलना-जुलना न किया जाए।

मस्जिदों में रह रहे लोगों को निर्देश दें कि वे आराम से मस्जिदों के अंदर रहे तथा बाहर न निकलें। उपायुक्त ने सभी धर्म गुरूओं व इमामों से कोविड-19 से राहत बारे सुझाव भी सांझे किए। उपायुक्त ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को प्रशासन द्वारा आगामी 24 अप्रैल तक सूखा राशन उपलब्ध अवश्य करवाया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago