भारत की सबसे सफल महिला उद्यमी विजेता बनी, फरीदाबाद के जीवा संस्थान की HR मीनाक्षी ।

फरीदाबाद सैक्टर 21बी स्थित जीवा संस्थान की एच०आर० हैड सुश्री मीनाक्षी सिंह को ‘सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स पोलिसी & रिसर्च एंड युनाइटेड नेशन इ०एस०सी०ए०पी० की ओर से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान ऑडियंस चॉइस के आधार पर सफल महिला उद्यमी सशक्त महिला 2020 के रूप में विजेता घोषित किया गया।

इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज की सशक्त महिलाओं को विशेष रूप से एक ऐसा मंच व अवसर प्रदान करना है,जिसके माध्यम से उद्यमी महिलाएँ अपने-अपने कार्यक्षेत्र के विषय में विचार रख सकें व समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी व योगदान को सबके समक्ष ला सके।

भारत की सबसे सफल महिला उद्यमी विजेता बनी, फरीदाबाद के जीवा संस्थान की HR मीनाक्षी ।

देश की अनेक महिला उद्यमियों ने इस आयोजन में भाग लिया,व अपने विचारों को प्रस्तुत किया, कार्यक्रम की विजेता सुश्री मीनाक्षी सिंह ने अपने एच० आर०विभाग एवं अपनी कार्यप्रणाली के विषय में बडे़ ही प्रभावशाली ,प्रगतिशील,एवं सशक्त विचार प्रस्तुत किए और उनके इन्हीं अत्यंत प्रभावशाली विचारों को देखते हुए ऑडियंस चॉइस के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 16/8/20 से 20/8/20 तक आयोजित पाँच दिवसीय इस सम्मेलन में सुश्री मीनाक्षी सिंह ने इस कार्यक्रम में अपने विचारों के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि महिलाएँ अपने कार्यक्षेत्र में न केवल सफल हो सकतीं हैं ,बल्कि अपने प्रगतिशील विचारों के कारण अनेक आवश्यक परिवर्तन कर कार्य को सरल व सफल भी बना सकती है।

सुश्री मीनाक्षी सिंह ने सफल युवा महिला उद्यमी होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। सुश्री मीनाक्षी सिंह ने अनेक अवसरों पर महिलाओं के हितों एवं महिला शक्ति के विषय में बात की है, साथ ही वह समाज में महिलाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण मानतीं हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago