Categories: Crime

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़े 3 नशा तस्कर, जांच करने पर मिला किलो के हिसाब से चरस ।

हरियाणा पुलिस ने चरखी दादरी जिले में नेपाल बॉर्डर से एक कार में तस्करी कर लाई जा रही 30 किलोग्राम 182 ग्राम चरस जब्त कर इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली रोड पर मोरवाला गांव के नजदीक भारी मात्रा में चरस बरामद की। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नेपाल बॉर्डर से चरस लाए थे और इसे हिसार लेकर जा रहे थे।

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़े 3 नशा तस्कर, जांच करने पर मिला किलो के हिसाब से चरस ।

उन्होंने कहा कि एक कार में ड्रग्स की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक नाका स्थापित किया और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद टीम ने एक सैंट्रो कार को रोककर तलाशी ली तो कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 30 किलो 182 ग्राम चरस बरामद हुई।

तीनों आरोपियों पहचान विनोद उर्फ बांगड, परवीन उर्फ मक्कू और निशांत के रूप में हुई है।

सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
उल्लेख है कि डीजीपी हरियाणा श्री मनोज यादव के दिशानिर्देशों के तहत, सभी जिला पुलिस प्रमुखों द्वारा प्रदेश में नशा तस्करों के साथ-साथ सप्लाई चेन और वितरण नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago