राशिफल 22 अगस्त 2020 : गणेश चतुर्थी पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, इन सात राशियों को होगा फायदा

राशिफल 22 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में काफी खुश रहेंगे। अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे। उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी ला सकते हैं।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। जरूरी कामों में सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। धन की आवक होगी। खर्चे भी रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। मन से मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा जमेगा। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज मजबूत रहेगा।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। पार्टी करने का मन करेगा। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। विरोधियों पर भारी रहेंगे। उल्टा सीधा खाने से सेहत बिगड़ सकती है और बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी।

मकर राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आज किसी बड़े काम को हाथ में ना लें। मानसिक तनाव में रहेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वे दिल से खुश होंगे और आपको भी खुश रखने की कोशिश करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago