लीज पर दिए जाएंगे होटल, हरियाणा टूरिज़्म द्वारा शुरू किया जाएगा निजीकरण

हरियाणा टूरिज़्म प्रॉपर्टी यानी होटलों को राज्य सरकार लीज पर देगी। टूरिज्म के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रावधान पर विचार विमर्श के लिए बैठक क़ी जिसके अंतर्गत यह फरमान जारी किया गया। पर्यटन विभाग इस मुहीम के लिए पॉलिसी तैयार करेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले सूरजकुंड के होटल राजहंस को लीज पर दिया जाएगा। जिस तरीके से दिल्ली स्थित केंद्र सरकार ने होटल ताज को लीज पर दिया है, हरियाणा सरकार भी उसी पैटर्न को फॉलो कर होटलों को लीज पर देगी।

पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। काफी समय से पर्यटन निगम घाटे में चल रहा है। ऐसे में यह कदम निगम को नुक्सान से बचाने के लिए उठाया जा रहा है। होटल सूरजकुंड को लीज पर देने की योजना का परिणाम आंकलन कर अन्य होटलों को भी लीज पर दिया जाएगा।

लीज पर दिए जाएंगे होटल, हरियाणा टूरिज़्म द्वारा शुरू किया जाएगा निजीकरण

इस मुहीम के लिए ऑनलाइन टेंडर भी आमंत्रित किए जाएंगे। प्रदेशभर में 47 जगहों पर होटल चल रहे हैं। यह सभी होटल टूरिज्म निगम की कार्य प्रणाली के अंदर आते हैं। इनमे से बस बहादुरगढ़ का गोरैया और पंचकूला का रेडबिशप होटल लाभ में हैं। बाकी होटल घाटे में चल रहे हैं और उन्हें भारी नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है।

इन होटलों में परमानेंट के अलावा कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी भी काम करते हैं। अब इन होटलों में काम कर रहे स्टाफ को सरकार पर्यटन व सत्कार के अलावा अन्य विभागों में एडजस्ट करने की योजना बनाई है। जिसके चलते यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्टाफ मेंबर को नौकरी से हाथ ना धोना पड़े। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। राज्य में पर्यटन वृद्धि के लिए सरकार ने यह नीति बनाई है।

File Photo: Randheer Singh Golan

इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में विकास हो सकेगा। इस मुद्दे पर पर्यटन निगम के चेयरमैन जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी चर्चा करेंगे। इस मामले में फैसला लेने के लिए सब-कमेटी का भी गठन किया गया है। चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन की अध्यक्षता में बनाई गई सब-कमेटी में टूरिज्म निगम के डायरेक्टर राजीव रंजन, प्रबंध निदेशक विकास यादव व वित्तीय विंग की ओर से सोफिया दहिया को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

“टूरिज्म के होटल लीज पर दिए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सूरजकुंड के होटल राजहंस को पहले लीज पर दिया जाएगा। पर्यटन निगम के स्टाफ को एडजस्ट किया जाएगा। मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और निगम को घाटे से उबारना है।” -रणधीर सिंह गोलन, चेयरमैन, पर्यटन

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago