Categories: FaridabadHealth

हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने HSVP की ग्रीनबेल्ट में किया पौधारोपण ।

मनोहर सरकार की कैबिनेट में पूर्व पर्यावरण मंत्री रहे विपुल गोयल द्वारा कई लाख पौधे फरीदाबाद में ओर एक पौधा एक हरयाणवी के तहत पूरे हरियाणा प्रदेश में लगाए गए थे, जिसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज है ।

हमेशा से ही पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोयल द्वारा मुख्य भूमिका निभाई है चाहे फिर वो पंछियों को दाना डालने वाले ओर पानी पीने वाले बर्तन निशुल्क देने का काम हो या फिर पौधरोपण करने का काम हो।

हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने HSVP की ग्रीनबेल्ट में किया पौधारोपण ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया श्री मनोहर लाल के म्हारा हरियाणा -हरा भरा हरियाणा अभियान को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल द्वारा सेक्टर 12 बाईपास रोड, फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीनबेल्ट में पौधारोपण किया ।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल के वृक्ष लगाए गए है जोकि 24 घण्टे आक्सीजन देने वाला पौधा है, जिससे फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण में कमी आएगी और लोगो को शुद्घ ऑक्सीजन भी मिलेगी।गोयल ने हमेशा से ही इस बात पर जोर दिया है कि हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में पौधे अवश्य लगाने चाहिए क्योंकि जब तक प्राण है तब भी पौधे ही सांस लेने में मदद करते है ओर मरणोपरांत भी हर व्यक्ति लकड़ियों का इस्तेमाल करता है इसलिए हमें अपने जीवनकाल में पौधे अवश्य लगाने चाहिए और इनकी देखभाल भी साथ साथ करनी चाहिए,

आज के युग मे पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक ही नही हमारी ओर आपकी जरूरत भी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को किसी प्रकार की कमी न हो। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय शर्मा, नरेश नंबरदार पार्षद, राज कुमार राज, अजय सोनी उर्फ टीटू, जवाहर बंसल, जवाहर ठाकुर व अन्य कार्यकर्ताओ का विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago