Categories: Uncategorized

मोबाइल फोन चलाने से रोका तो नाराज़ किशोरी ने घर छोड़ा, कई दिनों तक घर से रही लापता

मोबाइल फोन चलाने रोका तो नाराज़ किशोरी ने घर छोड़ा, 20 दिनों तक घर से रही लापता।मोबाइल फोन का क्रेज युवाओं में इस कदर बढ़ गया है कि इसे लेकर परिवारों में मतभेद का दौर जारी रहता है। लेकिन इसी मोबाइल चलाने को लेकर एक मां के डांटने से खफा एक किशोरी घर छोड़कर चली गई।

इसके बाद उक्त परिवार ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीपीटीपी थाने में दर्ज कराई। किशोरी बीते 20 दिनों से बल्लभगढ़ के शेल्टर होम में रुकी हुई थी। स्टेट क्राइम ब्रांच ने जब किशोरी की काउंसलिंग की तो किशोरी ने पूरी आपबीती टीम से साझा की।

मोबाइल फोन चलाने से रोका तो नाराज़ किशोरी ने घर छोड़ा, कई दिनों तक घर से रही लापता

इस बाबत जांच कर रहे एएसआई अमर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि 15 वर्षीय किशोरी बल्लभगढ़ के शेल्टर होम में आकर ठहरी हुई थी। वहां मौजूद स्टाफ द्वारा पूछताछ करने पर वह कुछ भी नहीं बता रही है और काफी डरी हुई है।

जिसके बाद स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई अमर सिंह, एएसआई शीतल और एचसी ओमदत्त की टीम ने बल्लभगढ़ जाकर उससे पूछताछ कर उसकी काउंसलिंग की। किशोरी ने टीम को बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है मगर उसका परिवार बीपीटीपी एरिया में रहता है।

टीम उसे जब उसके बताए घर पर लेकर गई तो पता चला कि उसके परिवार ने वहां से मकान ही बदल दिया है। जिसके बाद टीम ने किशोरी के परिवार को ढूंढकर उसे उनके सुपुर्द किया। जांच में पता चला कि किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीपीटीपी थाने में दर्ज थी। किशोरी की मां अपनी बेटी को देखकर भावुक होकर रोने लगीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago