फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बह गई सब्ज़ियों की फसल

यह किसी से अंजान नहीं कि भारत में किसानों को देवता माना जाता है। किसान दिन-रात एक कर फसल बोता है, लेकिन गत हफ्ते लगातार बारिश होने से ओखला बैराज में जलस्तर बढ़ने के बाद यमुना में पानी छोड़ दिया गया है। फरीदाबाद में सोमवार को 25 हजार क्यूसिक पानी नदी में बह रहा था। अभी भी पानी घेरे से बाहर नहीं निकला है, हालांकि नदी की तलहटी में लगाई गई सब्जी की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

बारिश हमारे नियंत्रण में तो नहीं है, लेकिन प्रशासन किसानों की मदद तो कर ही सकता है। गर्मी के मौसम में यमुना का पानी एक नहर और रजवाहे की तरह सीमित क्षेत्र में बहता है। यमुना का पूरा तल खाली होता है।

फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बह गई सब्ज़ियों की फसल

किसी भी सरकार की पहली पप्राथमिकता किसानों के बारे में सोचने के लिए होनी चाहिए। जिन किसानों की जमीन यमुना में है, वे यहां पर सब्जी की फसल लगा देते हैं। इस वर्ष भी किसानों ने यमुना की तलहटी में घीया, पेठा, करेला, भिडी, परमल, खीरा, हरी मिर्च लगाई हुई थी।

इंद्र देवता से सभी दुआऐं तो अनेकों करते हैं, लेकिन बारिश से मुसीबत जब आती है तो सभी परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर में पिछले सप्ताह अच्छी बारिश हुई है, जिससे ओखला बैराज पर जलस्तर काफी बढ़ गया। ओखला बैराज से 25 हजार क्यूसिक पानी फरीदाबाद की सीमा में छोड़ा गया। पानी आने से हजारों किसानों की सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है।

यमुना का पानी भी नीला नज़र आने लगा है। स्थिति बाढ़ जैसी बन गई है। प्रशासन ने यमुना किनारे बसे गांवों में मुनादी करा दी है। खेतों पर रहने वाले किसानों को गांवों में घर जाने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी बच्चा व व्यक्ति यमुना की तरफ न जाए। जिले में कोरोना का प्रहार भी थमने को तैयार नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago