कोरोना रिकवरी रेट में फरीदाबाद प्रदेश में बना दूसरे नंबर पर

महामारी कोरोना ज़रा भी थमने को तैयार नहीं है। कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। जिले में मंगलवार को 131 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। रिकवरी रेट 92.2 फीसदी पहुंच गया है। 123 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 81881 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 37605 लोगों को निगरानी में रखने की 28 दिन की समय अवधि पूरी हो चुकी है।

फरीदाबाद में लोग लापरवाही के साथ – साथ बेखौफ हो कर घूम रहे हैं। जिले में 44276 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 82047 होम आइसोलेट हैं।

कोरोना रिकवरी रेट में फरीदाबाद प्रदेश में बना दूसरे नंबर पर

प्रदेश में फरीदाबाद सबसे अधिक कोरोना मामलों वाला बन गया है। अब तक 118037 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 105681 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है व 376 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 11980 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 339 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 431 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।

जिले की सभी मुख्य मार्किट चाहे एनआईटी हो या सेक्टर की लोग यहां बेखौफ हो कर घूम रहे हैं। यहां ठीक होने के बाद 11044 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 166 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। सात मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। मंगलवार को जिले में 131 मामले आए हैं जिसमें कोरोना के साथ अन्य बीमारियां है। इस प्रकार जिले में लोगों के स्वस्थ होने का स्तर भी 92.2 फीसदी पर है।

महामारी पर काबू पाया जा सकता है यदि हम सतर्कता दिखाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago