बड़ी पहल : अब फरीदाबाद के घरों की नेम प्लेट पर होगा बेटियों का नाम, जानिये सरकार की योजना

फरीदाबाद के अब घर की नेम प्लेट पर होगा बेटियों का नाम : बेटी वो गहना है, जिसकी कीमत कभी कोई मोल नहीं सकता। मनुजता का सकल संसार में आधार है बेटी। समर्पण, त्याग, ममता, प्यार केवल प्यार है बेटी। बचाओ भी, पढ़ाओ भी, करो सब पूर्ण इच्छाएं। दिया है रब ने जो सबसे हंसी उपहार है बेटी। यह पकंतियाँ किसी कवि ने खूब कही हैं। फरीदाबाद प्रशासन बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है।

हम 2020 में आगये हैं, लेकिन आज भी बेटियों को कमज़ोर माना जाता है। जिला प्रशासन ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जिसमें गांवों में ग्रामीण अपने घर के बाहर नेम प्लेट बड़ी बेटी के नाम से जरूर लगवाएं, ताकि संदेश जाए कि बेटियां घर का अहम हिस्सा हैं और इसे देखकर अन्य लोग भी जागरूक हो सकें।

बड़ी पहल : अब फरीदाबाद के घरों की नेम प्लेट पर होगा बेटियों का नाम, जानिये सरकार की योजना

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार होता है। फरीदाबाद के गांवों में बेटियों की सेहत से लेकर उनके आगे बढ़ने से संबंधित योजनाओं का लाभ भी उन तक पहुंचे, इस बारे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन सभी गांव से डाटा जुटाएगा, इसमें देखा जाएगा किस गांव में कितना लिंगानुपात है।

इंसान की सोच उसी को सब कुछ हासिल करवा देती है। भारत में ऐसी सोच रखी जाती है कि बेटियां बस दूसरों के घर जाने के लिए है। यहां जिस गांव में बेटियों की संख्या कम होगी, वहां आमजन को जागरूक किया जाएगा। गांव में जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी लगाने की योजना है। इन बोर्ड पर बेटियों के लिए पूरा डाइट चार्ट होगा और वह भी उम्र के हिसाब से ताकि इनके संपूर्ण विकास में कोई कमी न रहे।

केंद्र सरकार हो या कोई भी राज्य सरकार सभी को बेटियों के लिए काम करना चाहिए। बेटियों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताया जाएगा ताकि वह इसका लाभ उठा सकें। इस बाबत तीनों उपमंडल के एसडीएम पहल कर रहे हैं। उन्होंने तीनों बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को इस बाबत तुरंत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द गांव में बड़े स्तर पर इस तरह की गतिविधियां शुरू होंगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago