लॉक-डाउन, बेरोज़गारी, चोरी-चकारी – और क्या दिन दिखाओगे कोरोना??

यूं तो चोरी के किस्से फरीदाबाद के लिए आम बात हैं | आये दिन ऐसी घटनाएं फरीदाबाद निवासियों को अपने आस पास देखने और सुनने को मिलती रहती हैं | पर चोरी की यह किस्सा जानकार आप भी हैरान हो जायेंगे |

बीते कुछ दिनों से एन.आई.टी क्षेत्र में अजीब ओ ग़रीब चोरी के किस्से सामने आ रहे हैं | यहां चोर किसी तरह के रुपये, ज़ेवर, गाड़ियां और कीमती सामान नहीं चुराते | वो चोरी करते हैं गाड़ियों के पहियों की | जी हाँ, ये ऐसे चोर हैं जो गाड़ियों के टायर्स चुराते हैं |

लॉक-डाउन, बेरोज़गारी, चोरी-चकारी - और क्या दिन दिखाओगे कोरोना??

घटना एन.आई.टी-5 की है जहां बीती रात 26 अगस्त 2020, बुधवार को लोग सोये तो आराम की नींद पर जब उठे तो उनके होश ही उड़ गए | घर से बहार निकलने पर ऐसा मंज़र उनकी आँखों के सामने था जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी |

घर के बहार खड़ी गाड़ियां तो वहीं थीं पर गाड़ियां ऐसी स्थति में नहीं थीं कि सवारी को कहीं पहुंचा सकें | गाड़ियों के चारो पहिये निकले हुए थे और पहियों के बदले जो लगा था वो थीं 4-5 ईटें | इन गाड़ियों की लिस्ट में हौंडा और बी एम् डब्लिउ (BMW) जैसी लक्ज़री गाड़ियां शामिल हैं| ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले एन.आई.टी-1 से भी सामने आयी थी |

तस्वीरों से आपको और साफ़ हो जायेगा कि आखिर ये पूरा मामला है क्या | यह तस्वीरें गवाह हैं कि कितनी सफाई और कला के साथ चोरों ने गाड़ियों के पहिये निकाले | आप सोच रहे होंगे कि यह पहिये किस काम के तो आपको बता दें की मेहेंगी लक्ज़री गाड़ियों का एक पहिया भी 5 से लेकर 12 हज़ार से काम का नहीं आता ऐसे में अगर 20 पहिये चुरा कर उन्हें बेचें तो उनको अच्छी खासी रकम मिल जाती है |

स्थानीय निवासियों ने इसके खिलाफ शिकायत तो दर्ज करवाई पर अभी तक पुलिस के हाथ किसी तरह का कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है | कोरोना काल के चलते चुनौतियां बढ़ती ही चली जा रही हैं | कोरोना की मार से बेरोज़गारी और बढ़ती बेरोज़गारी के साथ बढ़ती चोरियों के किस्से | ऐसे में देखना ये है कि इस पूरी स्थिति से कैसे निप्टा जाएगा |

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago