Categories: Politics

छह माह बाद तीन घंटे का सत्र बुलाकर भाजपा-जजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या

आइटी-86 से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि हरियाणा विधानसभा का छह माह बाद बुलाए गए सत्र को महज तीन घंटे में खत्म करके भाजपा-जजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। शर्मा के अनुसार सरकार ने बिना चर्चा के 12 अहम विधेयक पारित करवाकर लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म करने का काम किया है।

नीरज शर्मा ने हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन संशोधन विधेयक 2020 में धारा 3ए में सरकार ने 1975 से संशोधन किया है। इससे बड़े पूंजीपतियों को फायदा मिलेगा।

छह माह बाद तीन घंटे का सत्र बुलाकर भाजपा-जजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या

सदन में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसका विरोध किया और यह भी बताया कि विधानसभा की कार्य संचालन समिति (बीएसी) में सिर्फ दो अहम बिलों के मंजूरी की बात हुई थी।

बावजूद इसके सरकार ने 12 बिल पास कराए। नीरज शर्मा इस विधेयक को पुनर्विचार के लिए सरकार को वापस भेजने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। राज्यपाल से मांग की है कि यह जनविरोधी विधेयक उन्हें मंजूर नहीं करना चाहिए।

विधायक ने कहा कि सरकार को फरीदाबाद नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने फरीदाबाद हार्डवेयर चौक पर हुए जमीन घोटाले की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार कार्रवाई भी नहीं करती अगर सदन बुलाने की संवैधानिक बाध्यता नहीं होती। नीरज ने फरीदाबाद नगर निगम के जेई हेमंत त्यागी को लापरवाही के 9 माह बाद बर्खास्त किया।

विधायक ने मांग की कि तीन घंटे के अलोकतांत्रिक विधानसभा सत्र में पारित कराए गए सभी बिलों को राज्यपाल पुनर्विचार के लिए वापस भेजे। उन्होंने मांग की कि फरीदाबाद में क्यूआरजी हॉस्पीटल की जमीन के बारे में भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यह भी बताना चाहिए कि इस संस्थागत प्लाट पर पांच सितारा हॉस्पीटल कैसे बन गया।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago