विकास दूबे को शायद ही कोई भूला होगा। भारत के लगभग सभी गैंगस्टर अब फर्जी एनकाउंटर के नाम से डरने लगे हैं। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने विकास दुबे की तर्ज पर हरियाणा पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने की आशंका जताई है। उसने सुरक्षा तथा पेशी के दौरान हाथ पैर बांधकर पेश करने की पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है।
जान सभी को प्यारी है। गैंस्टर हो या आम आदमी सभी को अपने प्राण प्यारे हैं। यह याचिका उसने किसी भी तरह की अपेक्षित अनहोनी से बचने के लिए दायर की है।

गैंस्टर जितना बड़ा भी क्यों न हो, लेकिन कानून से बड़ा नहीं हो सकता। याचिका दाखिल करते हुए बिश्नोई ने कहा कि 31 जुलाई को हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डबवाली में उसके खिलाफ हत्या व विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया था। वर्तमान में वह राजस्थान के भरतपुर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है और हरियाणा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जाना चाहती है।
जिस प्रकार सभी को अपनी साँसें प्यारी हैं उसी प्रकार गैंगस्टर्स को भी कोई गलत काम करने से पहले सोचना चाहिए। बिश्नोई ने आशंका जताई कि जिस प्रकार कानपुर पुलिस ने विकास दुबे को एनकाउंटर में मार दिया, उसी प्रकार उसकी हत्या भी एनकाउंटर दिखाकर की जा सकती है। बिश्नोई ने उच्च न्यायालय से अपील की कि जब हरियाणा पुलिस उसे लेकर जाए तो उसे उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि विकास दुबे की तर्ज पर उसका भी एनकाउंटर न कर दिया जाए।
दूसरों की जान के खेलने वाले गैंगस्टर अपनी जान को बचाने में तरस रहे हैं। बिश्नोई ने कहा कि उसके हाथ पांव बांधकर रखे जाएं ताकि पुलिस की हथियार छीन कर भागने का प्रयास करते हुए एनकाउंटर करने की कहानी साबित न हो पाए। इससे पहले भी चंडीगढ़ और सिरसा की अदालत में पेशी के दौरान इसी तरह की शर्त लगाकर बिश्नोई ने याचिका दाखिल की है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…