फरीदाबाद पहुँचते ही सुशांत के पिता ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप

सुशांत के पिता के के सिंह ने आज फरीदाबाद पहुंचते ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने रिया पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिया ही उनके बेटे सुशांत की गुनहगार है | सुशांत के पिता का कहना है कि वो रिया ही है जिसने उनके बेटे को ज़हर दे के मारा है | विडिओ में उन्होंने रिया के लिए कहा कि वो सुशांत को लम्बे समय से ज़हर दे रही थी और उनका मानना है कि वो ही सुशांत की हत्यारी है |

साथ ही उनका कहना यह भी था कि जांच एजेंसियों को चाहिए कि रिया और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाए | आपको बता दें कि सुशांत के पिता इस समय फरीदाबाद में अपनी सबसे बड़ी बेटी रानी के पास रह रहे हैं। साथ ही साथ सुशांत का डॉग फज और उनकी सभी गाड़ियां और बाइक भी फरीदाबाद में ही पहुंचा दी गई हैं।

फरीदाबाद पहुँचते ही सुशांत के पिता ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप

पिता के साथ सुर से सुर मिलाते हुए बहन श्वेता ने भी गिरफ्तारी की मांग की और कहा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी बेहद ज़रूरी है | आपको बता दें कि आज सीबीआई जांच का सातवा दिन है और आज रिया के भाई शोविक से सीबीआई ने पूछताछ की है | शोविक के साथ ही रिया और रजत मेवाती से भी पूछताछ हो रही है | इसी बीच सिद्धार्थ पिथानी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 8 जून 2020 को सुशांत और रिया के बिच जबरदस्त लड़ाई हुई थी जिसके बाद रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था |

हालांकि, रिया की तरफ से अभी ऐसा कोई भी बयान या सफाई सामने नहीं आयी है जिससे कि कहानी के दोनों पहलुओं को साथ रख कर कड़ियाँ जोड़ी जा सकें | आज रिया के पिता इंद्रजीत चक्रबोर्ती से ED की पूछताछ जारी है | आपको बता दें कि ED के बाद NCB ( नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ) भी रिया के ड्रग कनेक्शन के सिलसिले में इंद्रजीत चक्रबोर्ती से पूछताछ कर सकती है | इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सामने आयीं और कहा कि ड्रग कनेक्शन में NCB की एंट्री से खुलेगी फिल्म इंडस्ट्री के और भी कई नामी चेहरों की पोल |

उधर सुशांत के फैंस विदेश से भी सुशांत के लिए इन्साफ की मांग कर रहे हैं | सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन सभी फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि न्याय जल्द होगा हमे भरोसा है | Written By – MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago