राशिफल 28 अगस्त 2020 : शुक्रवार को प्रबल हैं इन छह राशि वालों के सितारे, भाग्य का मिलेगा साथ

राशिफल 28 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास भी रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृषभ राशि – आपका खुद पर विश्वास जमेगा जिससे आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। मेहनत करना जारी रखें।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। घर की चिंताएं आपको परेशान करेंगी। किसी का बिगड़ती हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण हो सकती है।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज किसी काम से ट्रैवलिंग करेंगे। दोस्तों से मिलना होगा। दिल खुश हो जाएगा।

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। सेहत मजबूत रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा जमेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

धनु राशि – आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। अपने काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम अच्छी होगी।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने लिए कुछ नई चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी प्रोन्नति होने या सैलरी में इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग बनेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago