एनजीटी ने हरियाणा सरकार को अरावली में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए दिए सख्त आदेश

हरियाणा के नाम में ही हरि आता है, लेकिन इस हरियाली को बचाने में हम सभी अक्षम से हो गए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने अरावली के जंगलों में से अवैध निर्माणों को हटाने के लिए हरियाणा सरकार को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एनजीटी ने 10 फार्म हाउस मालिकों द्वारा दायर उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसके आदेश की समीक्षा की मांग की गई थी कि विचाराधीन भूमि वन भूमि है और इसके तहत किया गया निर्माण अवैध है।

अरावली की पहाड़ियों में जिस तरह लगातार अवैध निर्माण हो रहा है, उस से वे दिन दूर नहीं जब पूर्ण अरावली खत्म हो जाएगा। एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली बेंच ने हरियाणा सरकार की यह बात स्वीकार कर ली कि वन क्षेत्र की पहचान कर ली गई है और अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं तथा इस काम में और समय लगेगा।

एनजीटी ने हरियाणा सरकार को दी धमकी, जानिये सरकार ने क्या कहा

ऐसी ख़बरें भी सुन ने में आई हैं कि अरावली में इस राज्य सरकार के और पिछली सरकार के बहुत से रिश्तेदारों की ज़मीन है। हरियाणा सरकार ने एनजीटी को बताया कि वन क्षेत्र की पहचान के लिए जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया था, जिन्होंने संबंधित रिपोर्टें सौंप दी हैं।

जिस प्रकार हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं, ठीक उसी प्रकार अरावली में अवैध निर्माण भी तेज़ी से होते जा रहे हैं। गुरुग्राम जिला की एक रिपोर्ट उपायुक्त द्वारा दायर की गई है, जिसमें गुरुग्राम ने हरियाणा के रूप में लागू पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत अधिसूचनाओं के संदर्भ में अरावली जंगलों की पहचान करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया है।

जीवन जीने के लिए हरियाली बहुत आवयशक है। लेकिन कोई भी सरकार इसको बचाने का प्रयास नहीं कर रही। एनजीटी ने हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा चलाया गया है। फार्म हाउसों / अवैध निर्माण के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago