Categories: Uncategorized

लॉकडाऊन के दिनों में परिवर्तन करना व्यापारियों के संघर्ष की जीत , सरकार के निर्णय का किया स्वागत

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शनिवार-रविवार की बजाए सोमवार-मंगलवार को लॉकडाऊन किए जाने का निर्णय का स्वागत किया गया ।फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं व्यापारी नेता लखन सिंगला ने भाजपा सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अगर यह लॉकडाऊन दो दिन की बजाए एक दिन का किया होता, तो इससे व्यापारियों व दुकानदारों को काफी राहत मिल सकती थी।

लॉकडाऊन के दिनों में परिवर्तन करना व्यापारियों के संघर्ष की जीत , सरकार के निर्णय का किया स्वागत

फिर भी उन्होंने सरकार के इस निर्णय को व्यापारियों के संघर्ष की जीत करार किया । इस निर्णय के बाद लखन सिंगला का व्यापारियों ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित उनके कार्यालय पर मुंह मीठा कराकर आभार जताया। उपस्थितजना व्यापारियों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी में आई भयंकर मंदी से पिछले पांच माह से जूझ रहे व्यापारियों व दुकानदारों को सरकार के इस निर्णय से राहत मिलेगी ।

सरकार ने पहले जो शनिवार-रविवार को लॉकडाऊन करने का फरमान दिया था ।वह पूरी तरह से बेमानी था क्योंकि अधिकतर दुकानदारों व व्यापारियों की खरीदारी शनिवार-रविवार को ज्यादा होती थी, ऐसे में यह निर्णय सीधे तौर पर उन्हें नुकसान पहुंचाता और पूरे प्रदेश में सरकार के इस निर्णय के खिलाफ व्यापारियों व दुकानदारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद में भी सेक्टर-7 से लेकर सेक्टर-28 तक के तमाम व्यापारियों के उनके नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया ।जिसके चलते सरकार को व्यापारियों व दुकानदारों के आगे झुकना पड़ा और लॉकडाऊन के दिनों में बदलाव करना पड़ा। लखन सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी ने दुकानदारों व व्यापारियों की कमर तोडक़र रख दी है, इसलिए सरकार को ऐसे समय में व्यापारियों व दुकानदारों को रियायतें देते हुए एक दिन का लॉकडाऊन लगाना चाहिए, जिससे कि उन्हें राहत मिल सके। इस मौके पर ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान बालकिशन गोयल, राजकुमार गुप्ता, रोहित गोयल, राजू शर्मा, लक्ष्मण गोयल, ओमप्रकाश शर्मा, संदीप वर्मा, नेमचंद गर्ग, सुनील चावला, विमल यादव, कर्मबीर खटाना, विजय सिंगला, सचिन सिंगला, रमेश गुप्ता, राजेश गोयल सहित अनेकों व्यापारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago