Uncategorized

CBI ने रिया से पूछा ‘क्या 8 जून को सुशांत से Breakup किया था?’ मिला ये जवाब

CBI ने रिया से पूछा ‘क्या 8 जून को आपने सुशांत से Breakup कर लिया था?’ मिला ये जवाब :- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस इन दिनों मीडिया में छाया हुआ है। इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। उनके ऊपर कई चीजों को लेकर शक किया जा रहा है। कल सीबीआई ने मुंबई स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया से कई सवाल किए।

सीबीआई की यह पूछताछ लगभग 10 घंटों तक चली। खबरों की माने तो सीबीआई आज भी रिया से पूछताछ करेगी। इसके साथ ही सभी आरोपियों को एक साथ बैठा कर भी सवाल जवाब किए जा सकते हैं।

10 घंटे लंबी चली पूछताछ

CBI ने रिया से पूछा ‘क्या 8 जून को आपने सुशांत से Breakup कर लिया था?’ मिला ये जवाब

10 घंटे लंबी चली पूछताछ के बाद रिया जैसे ही डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया। वे घर की ओर जा रही थी लेकिन वहां भी जब ढेर सारी मीडिया की भीड़भाड़ दिखी तो सांताक्रुज पुलिस स्टेशन चली गई।

रिया ने हाल ही में एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देकर अपना पक्ष भी रखा था। यह उन्होने सीबीआई की पूछताछ से पहले किया था। अब खबरों की माने तो जब कल सीबीआई ने रिया से एक खास सवाल पूछा तो वे उसका साफ साफ जवाब नहीं दे सकी। उन्होने गोल-मटोल जवाब देकर सीबीआई को उलझाने की कोशिश की।

8 जून को सुशांत से Breakup पर क्या बोली रिया?

दरअसल कल सीबीआई ने रिया से सवाल किया कि ‘क्या 8 जून को आप ने सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप कर लिया था? यदि हां तो इस Breakup की वजह क्या थी?’ हालांकि जब जवाब देने की बात आई तो रिया ने कुछ भी साफ नहीं कहा। वे गोल मोल बातें घूमाने लगी। इसके चलते सीबीआई को भी रिया की तरफ से इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं मिला।

गौरतलब है कि रिया सुशांत के साथ लीव इन में रह रही थी, लेकिन 8 जून को वे सुशांत का फ्लैट छोड़ चली गई थी। इसके बाद 14 जून को पुलिस को फ्लैट में सुशांत का मृत शरीर मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे शुरुआती जांच के बाद सुसाइड बताया था।

हालांकि फैंस और परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। अब आखिरकार सीबीआई इस केस में एक्टिव हो गई है और हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल रिया चक्रवर्ती इस केस की सबसे मुख्य कड़ी साबित हो सकती है। इसलिए सीबीआई रिया से हर तरह के सवाल पूछ रही है। हाल ही में रिया के फोन से ड्रग्स को लेकर एक व्हाट्सएप चैट भी मिली थी। इस संबंध में ED ने गौरव आर्या को समन भेजा है। उन्हें 31 अगस्त को मुंबई में पेश होने के लिए कहा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago