Categories: Politics

अभय चौटाला का बयान हरियाणा में गठबंधन की सरकार पूरी तरह फेल, प्रदेशवासियों में डर का माहौल ।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी के पुत्र से रंगदारी मांगने व उसको गोली मारने की घटना पर इनेलो प्रधान महासचिव एवं विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बयान जारी किया

इससे ज्यादा विडंबना और क्या होगी जब भाजपा गठबंधन सरकार के मौजूदा मंत्री का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्पष्ट तौर पर मान रहे हैं।

अभय चौटाला का बयान हरियाणा में गठबंधन की सरकार पूरी तरह फेल, प्रदेशवासियों में डर का माहौल ।

इस सरकार में वह मंत्री होते हुए भी रो-रो कर मर लिए पर कोई सुनने वाला नहीं है। जब प्रदेश का मंत्री इतना लाचार है तो आम जनमानस कैसे सुरक्षित रह पाएगा? नारनौल में पिछले तीन दिनों में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। भाजपा गठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट गया है तथा प्रदेश में हर कोई असुरक्षित महसूस करने लगा है।

उन्होंने कहा कि एक अजीब सा डर का माहौल प्रदेश में बना हुआ है और सरकार है कि कुम्भकर्णी नींद सोई हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट और गैंगरेप की घटना न घटती हो।

कानून व्यवस्था की हालत आज ऐसी हो गई है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार आए दिन औसतन चार हत्या, पांच बलात्कार और एक गैंगरेप और 14 अपहरण व अनेकों चोरी व डकैती की वारदातें हो रही हैं। हररोज लगभग 50 से 60 वाहन चोरी होतेे हैं जो कि आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago