जे.सी.बोस विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों का डाटा पैक किया मुफ़्त ।

  • फरीदाबाद में जे.सी.बोस विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक शुल्क की अदायगी करने का निर्णय लिया है ताकि इंटरनेट के अभाव में विद्यार्थियों को घर से आनलाइन पढ़ाई जारी रखने तथा शिक्षकों के साथ आनलाइन माध्यमों से जुड़े रहने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

आनलाइन लर्निंग में अब इंटरनेट डाटा-पैक नहीं बनेगा बाधा विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक जीबी मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक शुल्क होगी प्रतिपूर्ति आनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को दी जा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान ऑनलाइन कनेक्टिविटी की समस्या का सामना कर रहे विद्यार्थियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निर्णय के अनुसार अब विश्वविद्यालय 149 रुपये की तय सीमा में प्रतिदिन एक जीबी मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक शुल्क की प्रतिपूर्ति करेगा ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं में हिस्सा ले सके तथा विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किये जा रहे ई-लर्निंग संसाधनों तक पहुंच बना सके। विद्यार्थियों केे मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक शुल्क की प्रतिपूर्ति उनकी ट्यूशन फीस में समायोजित करके की जाएगी।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न आपातकाल के दौरान दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थान ऑनलाइन लर्निंग की जा रहे है जोकि शिक्षा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन बदलावों के अनुरूप जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाये है, जिसमें विद्यार्थियों को घर से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने की सुविधा देते हुए इन-हाउस डिजिटल लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (डीएलएमएस), ई-लाइब्रेरी पोर्टल और मोबाइल ऐप की शुरूआत की गई है।कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियोें की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं और हर संभव प्रयास किये जा रहे है ताकि विद्यार्थियों को लॉकडाउन अवधि के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। ऑनलाइन शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया की सफलता के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए, विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को शुरूआत में एक महीने के लिए प्रति दिन एक जीबी तक मुफ्त मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इस पर विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया ली जायेगी, जिसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए इस राहत को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षण विभागों में कुल 4200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago