दर्दनाक हादसा बल्लभगढ़ में करंट लगने से 13 जीवों की मौत, बिजली विभाग के कारण हुई दुर्घटना

11 हज़ार वोल्टेज के करंट ने 13 मासूम जीवों को अपना शिकार बना लिया। फरीदाबाद के छायंसा गांव में हुई इस घटना से सभी लोग बिजली विभाग से नाराज़ हैं। दरअसल, जब यह हादसा हुआ तो ठीक उसके 6 घंटे पहले ग्रामीणों ने बिजली विभाग में शिकायत दी थी कि मोहना छायंसा रोड पर स्थित एक खंबे में पटाका फटा है, उसको ठीक करके कर्मचारी चले तो गए लेकिन अपनी लापरवाही का सबूत दे गए।

जब वह तार ठीक हुई तो और उसमे करंट डाला गया तो, तारों में करंट आते ही वे निचे गिर गई सड़क पर घूम रहे 13 बेज़ुबान जीवों को अपना शिकार बना लिया। ख़बरों के मुताबिक 13 जीवों में 12 भेड़ें और 1 बकरी है।

दर्दनाक हादसा बल्लभगढ़ में करंट लगने से 13 जीवों की मौत, बिजली विभाग के कारण हुई दुर्घटना

यह सभी 13 पशु एक ही व्यक्ति के थे और बड़ी बात यह रही कि जब यह घटना हुई तो वह घटनास्थल से थोड़ा दूर थे इसलिए उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि वे काफी दुखी हैं और एक साथ 13 जीवों को खोना उनके लिए सदमे जैसा है। उनकी रोज़ी – रोटी इन्हीं से चलती थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही ने न सिर्फ 13 बेज़ुबानों की हत्या की है, बल्कि एक व्यक्ति की रोज़ी – रोटी भी छीन ली है।

खंबे पर से तार सीधा निचे की और गिरा जिस से सभी पशुओं की जान चली गई। वहां सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी आगयी और मामले की छान बीन करने लगी। बिजली दफ्तर के कुछ कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। आपको बता दें यह घटना मोहना छायंसा वाले रोड पर घटी।

फरीदाबाद में लगातार सरकारी कर्मचारियों से लोगों का भरोसा उठता नज़र आ रहा है। सभी पैसों के लिए काम कर रहे हैं जनता के लिए नहीं। किसी भी सरकारी अधिकारी यह धर्म होता है कि वे जनता के प्रति सच्चा रहे लेकिन ऐसा फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

6 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

6 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

6 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

6 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

6 months ago