मंत्रालय ने दिए निर्देश, स्मार्ट सिटी में जल्द ही अमल में लाया जाएगा साईकल चैलेंज

अमृत मिशन के अंतर्गत हरियाणा द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा हरियाणा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। साथ ही, ट्यूलिप प्रोग्राम के तहत फरीदाबाद शहर द्वारा छात्रों को इंटर्नशिप पर रख कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए भी हरियाणा सरकार की सराहना की गई।

इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा की उपलब्धि पर भी मंत्रालय ने राज्य सरकार की सराहना की है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय में सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं नामत: पीएमस्वानिधी, अमृत, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत की गई प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। दुर्गा शंकर ने निर्देश दिए कि 15 सितंबर, 2020 तक सभी स्मार्ट सिटी अपनी दूसरी किस्त मंत्रालय से मांग लें।

मंत्रालय ने दिए निर्देश, स्मार्ट सिटी में जल्द ही अमल में लाया जाएगा साईकल चैलेंज

बैठक में हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने कहा कि पीएमस्वानिधी योजना के तहत हिसार, करनाल, अंबाला 30 सितंबर, 2020 तक रेहड़ी-फड़ी वालों को लोन दिलवाना सनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 1,03,024 रेहड़ी-फड़ी वालों की पहचान की गई है और इन सब को वेंडिंग सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हरियाणा द्वारा की जा रही प्रगति पर श्रीमती अरोड़ा ने अवगत कराया कि 63,411 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए हैं और दिसंबर, 2020 तक सभी शहरी स्थानीय निकायों द्वारा सभी आवास बनवाना व उनकी किश्त जारी करने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि अमृत मिशन के तहत मार्च, 2021 तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और मंत्रालय के निर्देशानुसार स्मार्ट सिटी में साईकिल चैलेंज को भी अमल में लाया जाएगा। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एस. एन. रॉय और महानिदेशक श्री अमित कुमार अग्रवाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago