हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब आप बिजली बिल इस जगह कर सकते हैं जमा

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब आप बिजली बिल इस जगह कर सकते हैं जमा : हरियाणा सरकार ने लगातार इस कोरोना के काल में बड़े – बड़े फैसले लिए हैं। बैग फ्री स्कूल हो या किसानों के लिए कोई कदम। प्रदेश सरकार ने कहा है कि हरियाणा में बिजली उपभोक्ता अब डाकघरों में भी बिल जमा करवा सकेंगे। ये व्यवस्था एक सितंबर से लागू मानी जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

बिजली बिल तो जनता जमा कर देगी, लेकिन गलत बिल जो आते हैं उसका क्या ? वर्तमान समय में हरियाणा के 60 प्रतिशत से अधिक बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों की अदायगी ऑनलाइन कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब आप बिजली बिल इस जगह कर सकते हैं जमा

नोट बंदी के बाद से ही बहुत कुछ ऑनलाइन में निपट गया है। बिजली बिल हो या पानी का बिल सबकुछ ऑनलाइन होने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग से सरकार ने इस संदर्भ में बातचीत की थी। जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि अब बिजली उपभोक्ता डाकघर की शाखा में भी अपने बिजली बिल जमा कर सकते हैं।

बिजली दफ्तर में लम्बी – लम्बी कतारों से जनता को राहत मिलेगी। हरियाणा में डाकघर की 2964 शाखाएं हैं जिनमें से 2180 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सरकार की इस पहल के बाद डाकघरों के काउंटरों पर 20 हजार रुपये तक के बिजली बिलों का भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और जमा की गई राशि उसी समय बिजली निगमों के सर्वर पर अपडेट हो जाएगी।

महामारी कोरोना लगातार अपना ग्राफ बढाती जा रही है। कोरोना के खतरों को भांपते हुए ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल की अदायगी के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए वे अपने गांव और मोहल्ले के डाकघर में आसानी से अपने बिल की अदायगी कर सकते हैं। 

हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फरीदाबाद, प्रदेश का सबसे कोरोना वाला जिला बन गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago