टीम विजय प्रताप का नॉन स्टॉप अभियान जारी, हजारों घरो तक पहुंचाई राहत सामग्री।

टीम विजय प्रताप का राशन वितरण अभियान लगभग एक महीने से लगातार जारी है और अब तक बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार से भी अधिक घरों तक राशन पहुंचा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन हजारों लोगों को खाने के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं।

को उनकी टीम ने दयालनगर, एकता नगर, ए सी नगर, कल्याणपुरी, नेहरू कॉलोनी, जमाई कॉलोनी में 1300 लोगों को खाना भिजवाया और तकरीबन 110 परिवारों को राशन भिजवाया। इसके अतिरिक्त टीम विजय प्रताप प्रतिदिन 100 लोगों का खाना शारदा फाउंडेशन को पहुंचा रहे हैं। विजय प्रताप की टीम ने शुक्रवार को भी अनेक क्षेत्रों में उचित दूरी बनाते हुए लोगों को खाना बांटा। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि उनका ध्येय है,

उन जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना, जो लॉकडाउन के बाद मिल रही सरकारी सुविधाओं से भी वंचित हैं। लॉकडाउन के लम्बे पीरियड के चलते आज बहुत से परिवार खाने एवं राशन के लिए परेशान हैं। ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरू होने वाला है और लोग अपने घरों में बंद है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है, उनकी जरूरत का सामान लोगों तक पहुंचाया जाए।

टीम विजय प्रताप आटा, सब्जी, चावल, दाल, चीनी, तेल आदि सभी रोजमर्रा की वस्तुएं लोगों को पहुंचा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago