फरीदाबाद के इन कॉलेजों में सात सितंबर से शुरू हो रही है, दाखिला प्रक्रिया

फरीदाबाद के इन कॉलेजों में सात सितंबर से शुरू हो रही है, दाखिला प्रक्रिया : कोरोना वायरस अपना केहर बहुत महीनों से बरपा रहा है। अर्थव्यवस्था के बाद यदि किसी पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है तो वे है, शिक्षा क्षेत्र। फरीदाबाद एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात सितंबर से स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में एमडीयू संबंधित कॉलेज की फेहरिस्त बहुत लंबी है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2020-21 के लिए दाखिले का शेड्यूल मंगलवार शाम को जारी कर दिया।

सितंबर के माह तक सभी जगह दाखिले संबंधित प्रक्रिया समाप्त हो जाती थी। इस बार अक्टूबर से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। स्नातक में दाखिले केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया के तहत पूरे किए जाएंगे।

फरीदाबाद के इन कॉलेजों में सात सितंबर से शुरू हो रही है, दाखिला प्रक्रिया

महामारी कोरोना के कारण इस बार बहुत से निजी कॉलेज ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया कर रहे हैं। फरीदाबाद समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात से 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जारी रहेंगे। 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची बनाई जाएगी। 26 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी और छात्र 26 से 29 सितंबर तक फीस जमा करके दाखिला पा सकेंगे।

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। छह अक्टूबर से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। महामारी कोरोना ने सबकुछ बदल दिया है। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आए हुए एक माह से ज्यादा होने के बाद भी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने का विद्यार्थी इंतजार कर रहे थे।

सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के नतीजों को निकले बहुत समय हो गया है। इस बार आवेदन से लेकर सत्यापन भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए निदेशालय की ओर से जिलों के राजकीय कॉलेजों को जिम्मेदारी दी जाएगी। विद्यार्थी दाखिला के लिए केवल एक ही बार आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरनी होगी। आवेदन में जिस मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को भरा जाएगा, उसे दूसरे आवेदन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago