4 दिन तक झमाझम बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

शहर में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। अगले चार दिनों तक बारिश के आसार बन रहे है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करदिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ताबड़ तोड़ बारिश होने के आसार हैं। कृषि यूनिवर्सिटी हिसार ने इस बारे में संज्ञान दिया है।

यूनिवर्सिटी ने इस विषय में पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है।

4 दिन तक झमाझम बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

2 सितंबर देर रात से 5 सितंबर के बीच तेज हवाओं के साथ साथ बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। जिला कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ साथ भारी बारिश के भी आसार हैं।

कितनी है तैयारी

क्षेत्र की बात करें तो चंद बूंदे गिरते ही पूरा फरीदाबाद जलमग्न हो जाता है। सभी सड़कें और सरकारी दफ्तर जल समाधि में लीन हो जाते हैं। ऐसे में भारी बारिश का यह अलर्ट फरीदाबाद के लिए बर्बादी का सबब बन सकता है।

सड़कों के साथ साथ तमाम सरकारी दफ्तरों में भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इन सभी अड़चनों के बीच शहर में तेज़ बारिश का यह अलर्ट काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago