हरियाणा में अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए, जानिए कब शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया ।

हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कालेजों के लिए अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं हेतु नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस सत्र के लिए जहां 7 सितंबर 2020 से ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, वहीं 26 सितंबर, 2020 को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए इस बार शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ‘सैंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन’ करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा में अंडर-ग्रेजुएट कक्षाओं के लिए, जानिए कब शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया ।

इसके तहत राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व स्वयंपोषित कालेजों के लिए 7 सितंबर से 21 सितंबर, 2020 तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 25 सितंबर तक आवेदनों व दस्तावेजों की जांच कर मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद, 26 सितंबर को पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी जिसके लिए 29 सितंबर तक फीस जमा करवाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि दूसरी मैरिट लिस्ट 30 सितंबर 2020 को जारी की जाएगी जिसके लिए एक अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। तत्पश्चात यह नया शैक्षणिक सत्र 6 अक्तूबर 2020 से शुरू हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago