राशिफल 3 सितंबर 2020 : गुरुवार को ये चार राशि वाले रहें सावधान, इनके ग्रह-नक्षत्र हैं प्रतिकूल

राशिफल सितंबर 2020 : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि – आज के दिन अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा। काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समझेंगे। बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताएंगे। मानसिक रूप से मजबूत दिखेंगे।

मिथुन राशि – भाग्य के सहारे बैठने की आदत से बाहर निकलें और अब खुद पर भरोसा रखते हुए काम पर जुट जाएं। सेहत बढ़िया रहेगी। दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि – मानसिक तनाव दोपहर तक हावी रहेगा। उसके बाद दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी और कोई बढ़िया समाचार सुनने से खुशी बढ़ेगी।

सिंह राशि – दोपहर तक स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। आप दिल से खुश होंगे और हर काम में आगे बढ़कर योगदान करेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि – मानसिक तनाव से बाहर आने में दोपहर तक का वक्त लग जाएगा। उसके बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। कुछ नया करने की सोचेंगे।

तुला राशि – संतान से लगाव महसूस करेंगे। दोपहर बाद कुछ खर्चे होंगे। नौकरी पर ध्यान देंगे जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत तंदुरुस्त रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – अंदर से खुशी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ नया करने की सोचेंगे। दोपहर बाद संतान से काफी भावुकता में बात करेंगे और अपने मन की बात उन्हें बताएंगे।

धनु राशि – सेहत में मजबूती रहेगी जिससे कामों में हाथ आजमाएंगे और सफलता पाएंगे। मन मजबूत रहेगा। बुद्धि का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी।

मकर राशि – मानसिक रूप से खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यशाली समझेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे।

कुंभ राशि – आज के दिन खुद पर भरोसा जमेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी अपना हक जमाएगा।

मीन राशि – खर्चों में तेजी होने से तनाव बढ़ेगा लेकिन काम के लिए दिमाग और सोच दोनों आपके पक्ष में रहेंगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: horoscope

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago