बिल्डर पर बिजली की चोरी करनी पड़ी भारी, लगा 3.5 करोड़ का जुर्माना

फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड पर स्थित ओमैक्स सोसाइटी के एक कनेक्शन से आठ यूनिट को बिजली बेचने के मामले में बिल्डर पर शिकंजा कसता जा रहा है | इस बेईमानी के फलस्वरूप बिल्डर पर पहले ही बिजली निगम ने 2.5 करोड़ का जुर्माना लगाया था और नोटिस भी जारी किया था |

अब एक महीने में नोटिस का जवाब नहीं देने पर एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगा दिया गया है जिससे कि बिल्डर पर संकट के बादल छाये हुए हैं |

बिल्डर पर बिजली की चोरी करनी पड़ी भारी, लगा 3.5 करोड़ का जुर्माना

आपको बता दें कि बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने एक महीने पूर्व सूरजकुंड रोड स्थित ओमैक्स सोसाइटी में छापा मारा था जहां 2.61 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गयी थी | विजिलेंस टीम के ही अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ओमैक्स बिल्डर ने ओमैक्स हिल्स सोसाइटी के नाम पर 1156.76 किलोवाट का कनेक्शन बिजली निगम से ले रखा है जहां 1005.7 का लोड चल रहा है |

इसी तरह विला में 8 यूनिट्स में बिजली बेची जा रही है जहां 2105 किलोवाट का लोड चल रहा है | चौकाने वाली बात तो यह सामने आयी कि ओमैक्स बिल्डर अपने एक कनेक्शन से दूसरी सोसाइटियों को बिजली बेच रहा था | जिसके कारण 3110 किलोवाट का अतिरिक्त लोड पाया गया |

बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि 2.5 करोड़ के जुर्माने से बचने के लिए ओमैक्स बिल्डर ने नोटिस का जवाब न दे के जिला अदालत का दरवाज़ा खटखटाया जहां उसकी एक ना चली और उसे जुर्माने का 40 फ़ीसदी भरने का आदेश सुना दिया गया | जिससे असहमत हो कर ओमैक्स बिल्डर ने हाईकोर्ट जाना ठीक समझा |

आपको बता दें कि यह सेल ऑफ़ पावर का केस है जिसमे बिल्डर को काफी मोटा जुर्माना भरना ही पड़ेगा | ओमैक्स बिल्डर पर पहले ही 2.61 करोड़ का जुर्माना लग चुका था जिसमे जुर्माना ना भरने की वजह से एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगा दिया गया है |

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago