Categories: Crime

क्रिकेट का खेल शुरू होते ही फरीदाबाद में होने लगा, सट्टेबाजी का खेल 5 सट्टेबाज धरे गए ।

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक के बाद एक अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।

जिस तरह से फरीदाबाद शहर में अपराध और अपराधियों का सफाया किया जा रहा है इस बात से यह पता लग रहा है कि पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के द्वारा दिए गए निर्देश पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही लगातार जारी,, पुलिस की अपराधियों पर पैनी निगाहें।

क्रिकेट का खेल शुरू होते ही फरीदाबाद में होने लगा, सट्टेबाजी का खेल 5 सट्टेबाज धरे गए ।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही से आमजन मे सुरक्षा का भाव पैदा हुआ,,, इसके साथ ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो मे भय का माहौल है। 2 महीने मे करीब 400 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।

आरोपीयो के सफाए की इसी कड़ी मे क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी विमल की टीम ने क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को CPL league पर पैसा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

श्रीमती धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 30 की टीम ने जितेंद्र, प्रवीण उर्फ घोसी, गौरव उर्फ टिंकू, नीरज कुमार उर्फ हनी, दिविज उर्फ हनी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एनआईटी एरिया फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला थाना सूरजकुंड में दर्ज कराया है।क्राईम ब्राचं सै० 30 को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चारमवुड विलेज सोसायटी सूरजकुंड से दबोचा गया।

आरोपी CPL ( The Caribbean Premier League) 20-20 मैच पर सट्टा खेल रहे थे। आरोपी जमाइका vs सेंट किट की टीम के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि आईपीएल मैचों में देरी के कारण कैरीबियन प्रीमीयर लीग के मैच के दौरान रोजाना लाखों रुपए दांव पर लगाए जा रहे हैं।टेक्नोलॉजी के युग में अब सट्टेबाजी का ट्रेंड भी बदल गया है पहले जहां फोन करके भाव पूछे जाते थे अब वहां हम मोबाइल में ही भाव देखकर बिना बोले सट्टा खेलने का काम कर लेते हैं

एलईडी पर लाइव चल रहे मैच को हार-जीत, प्रत्येक बाल, प्रत्येक ओवर, खिलाड़ी, बोलर, यहां तक कि अंपायर के फैसले को लेकर भी सट्टा लगाया जाता है।एसीपी क्राइम श्री अनिल यादव ने बताया कि पिछले तीन चार महीने से आरोपी जगह बदल बदल कर सट्टा खेलने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से ₹104000 रुपए नगद, 4 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 1 एलईडी टीवी, सट्टा स्लिप, सेटअप बॉक्स बरामद कर कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago