ट्विटर पर फरीदाबाद से जुड़ी झूठी खबर शेयर कर फसे संबित पात्रा, फरीदाबाद पुलिस ने दिया जवाब

भारत कोरोना के संकट काल की स्थिति से गुजर रहा है जिस कारण देश की जनता को इस समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे इस दौर में भी इस महामारी को नजरअंदाज करते हुए इस स्थिति को भी धार्मिक रंग देने के लिए सोशल मीडिया पर फेक न्यूज शेयर करने में लगे हुए है।

इसी कड़ी में कल बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा एक न्यूज कंपनी के आर्टिकल का हवाला देते गए ट्वीट कर किसी अन्य जगह की घटना को फरीदाबाद में आशा वर्कर्स पर हुए हमले से जोड़कर उसे धार्मिक रंग देते हुए सोशल मीडिया पर ट्विटर के जरिए शेयर किया गया।
लेकिन जैसे ही फरीदाबाद पुलिस कि नजर संबित पात्रा के ट्वीट पर पड़ी तो फरीदाबाद पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से संबित पात्रा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके द्वारा शेयर कि गई न्यूज को शिरे से खारिज कर दिया और लिखा की जो न्यूज वे फरीदाबाद की बता रहे है उसका फरीदाबाद से कोई लेना देना नहीं है।

इसके अतिरिक्त भी बात की जाए तो जिस आर्टिकल का हवाला देकर संबित पात्रा ने ट्वीट कर आशा वर्कर पर हुए हुए हमले को फरीदाबाद की घटना बताकर शेयर किया था उस लेख में भी स्पष्ट रूप से लिखा था कि फरीदाबाद में जिस प्रकार आशा वर्कर पर हमला हुआ था उसी प्रकार की एक घटना पुनहाना में देखने को मिली जिसके लिए पुलिस जांच कर रही है।

देश में डॉक्टर, नर्श एवं सुरक्षा में लगे राष्ट्र रक्षकों के साथ होने वाली इस प्रकार की घटना बिल्कुल भी उचित नहीं है लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नुमाइंदे यदि इस प्रकार फेक न्यूज जनता को परोसेंगे तो इस से जनता में एक विशेष धर्म के लोगो के प्रति हीन भावना उतपन्न होगी जिससे समाज में साम्प्रदायिकता का माहौल बनेगा। वहीं देश वर्तमान दौर में जिस भयावह समस्या से गुजर रहा है उस स्थिति में इस प्रकार असमाजिक का माहौल बनाना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago