बच्चो का भविष्य और उज्जवल करने के लिए, हरियाणा सरकार खोलेगी 20 नए स्कूल ।

हरियाणा सरकार ने उकलाना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। शिक्षा-क्षेत्र में सुधार की दिशा में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला और शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल का आभार व्यक्त किया है।

राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने कहा कि मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल की स्थापना की मंजूरी देकर सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार के अपने संकल्प को दोहराया है।
उन्होंने बताया कि उकलाना हलके में कुल 20 स्कूल खोले जाएंगे। अग्रोहा ब्लॉक में ऐसे कुल 8 स्कूल खुलेंगे। इनमें जीपीएस अग्रोहा, जीपीएस कनोह, जीपीएस कुलेरी, जीजीपीएस कुलेरी, जीजीपीएस नंगथला, जीपीएस नंगथला, जीजीपीएस सिवानी बोलान व जीपीएस सिवानी बोलान शामिल हैं।

बच्चो का भविष्य और उज्जवल करने के लिए, हरियाणा सरकार खोलेगी 20 नए स्कूल ।

बरवाला ब्लॉक में कुल 8 मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोले जाएंगे। इनमें जीपीएस बयाना खेड़ा, जीजीपीएस खेदड़, जीजीपीएस बालक, जीपीएस बालक, जीजीपीएस खरक पुनिया, जीपीएस खरक पुनिया, जीपीएस पनिहारी व जीजीपीएस राजली शामिल हैं। इसी तरह उकलाना ब्लॉक में भी 4 मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोले जाएंगे। इनमें जीपीएस उकलाना गांव, जीजीपीएस उकलाना मंडी, जीपीएस बिठमड़ा व जीजीपीएस दौलतपुर शामिल हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 108 नए अंग्रेजी मीडियम सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल और 1000 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों (बैग फ्री स्कूल) की स्थापना के लिए मंजूरी दी है। इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगी। इन स्कूलों के लिए शिक्षकों का अलग कैडर होगा और इनका चयन मौजूदा सरकारी स्कूलों के शिक्षण स्टाफ में से स्क्रीनिंग के आधार पर किया जाएगा। प्राइमरी संस्कृति मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी-हिंदी, दोनों माध्यम होंगे।

राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने बताया कि इन स्कूलों में फिजिक्स, बॉयोलॉजी, मैथ्स, कंप्यूटर व कैमिस्ट्री की लैब बनेंगी। स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंक, बास्केटबाल, डिजिटल व कंप्यूटर लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। आधुनिक गार्डन आदि भी बनाए जाएंगे। स्मॉक डिटेक्टर, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी, सौर ऊर्जा पैनल और भूनिर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा, ये सभी संस्कृति मॉडल स्कूल छात्रों के लिए डिजिटल सुविधाओं, जैसे- डिजिटल कक्षा, प्रोजेक्टर, इंटरेक्टिव व्हाइटबोर्ड, एलसीडी, डिजिटल पोडियम, क्लाउड आधारित ई-लर्निंग पहल, वाई-फाई और बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से सुसज्जित होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago