एक मिस कॉल से ही कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे दिव्यांग छात्र

दिव्यांग छात्रों को दाखिले की प्रक्रिया के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिव्यांग छात्रों के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इंक्लूसिव एडमिशन योजना का गठन किया है। जिसके तहत दिव्यांग छात्रों को एक मिस कॉल पर ही एडमिशन से जुडी तमाम जानकारियां दे दी जाएंगी।

इस योजना के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये जाएंगे। दिव्यांग छात्रों को दाखिला लेने के लिए इन हेल्पलाइन नम्बरों पर मिस कॉल देनी होगी। मिस कॉल वाले नंबर से छात्र के पास पुनः फ़ोन आएगा।

एक मिस कॉल से ही कॉलेज में दाखिला ले पाएंगे दिव्यांग छात्र

छात्र से जानकारी मिलने के बाद उसे पंजीकृत किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को बेहतर रूप से चलाने के लिए इंक्लूसिव एडमिशन टीम का भी गठन किया जाएगा। इस टीम का हिस्सा कॉलेज के छात्र होंगे। इस टीम में तकरीबन 50 से 60 विद्यार्थियों को जोड़ने की बात की जा रही है।

जिन छात्रों के पास घर में कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी वह सभी इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही साथ उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी कॉलेज छात्रों को बतौर वॉलंटियर जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

इसके लिए शिक्षा विभाग ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस काम के लिए बतौर वॉलंटियर जुड़ने वाले छात्रों को प्रशिक्षण पत्र भी दिया जाएगा। दाखिले के दौरान सभी छात्रों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। बहरहाल सभी कॉलेजों से छात्रों के नाम मांगे गए हैं।

नेहरू कॉलेज के प्राचार्य ओपी रावत ने बताया कि इस संबंध में उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश प्राप्त हो चुका है। उच्चतर शिक्षा विभाग को जल्द ही वॉलंटियर छात्रों की सूची भेज दी जाएगी। इसमें दिव्यांग छात्रों को कॉलेज आने से मुक्ति मिल जाएगी।

साथ ही साथ उनके बिमारी की चपेट में आने का खतरा भी टल जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। इससे दिव्यांग छात्रों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह आसानी से दाखिला ले पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 day ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago