पेयजल आपूर्ति प्रणाली पर ऑनलाइन तरीके से रखी जाएगी निगरानी

पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। वाटर स्काडा सिस्टम के तहत इस विषय पर सर्वे किया जा चुका है। सर्वे की रिपोर्ट नगर निगम अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इस योजना पर काम भी शुरू किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि अगले छह माह में पेयजल आपूर्ति प्रणाली की ऑनलाइन निगरानी शुरू हो जाएगी। इससे जो भी अनियमिताएं होंगी वह आसानी से पकड़ में आ सकेंगी। इससे शहरवासियों को फायदा मिलने का दावा किया जा रहा है।

पेयजल आपूर्ति प्रणाली पर ऑनलाइन तरीके से रखी जाएगी निगरानी

शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए यमुना नदी किनारे बसे गाँव ददसिया और मंझावली में रेनीवेल लगाए गए है। इससे करीब 30 भूमिगत टैंकों में पानी भरा जाएगा। इन सभी को स्काडा सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जिससे कि पानी की आपूर्ति का पता लगाया जा सकेगा।

पेयजल आपूर्ति पर निगम अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से निगरानी रख सकेंगे। स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि स्काडा एक सॉफ्टवेयर है, जिसके माध्यम से निगम अधिकारियों को दफ्तर में बैठे बैठे जल आपूर्ति की जानकारी मिलती रहेगी।

सिस्टम को सबसे पहले पाइप लाइन पर लगाकर चेक किया जाएगा। जिससे पता लगेगा कि रेनीवेल से कितना पानी किस बूस्टर में गया है। बूस्टरों में कितना पानी है। पानी कितनी मात्रा में पाइप लाइन से किस क्षेत्र में गया है। कहीं लीकेज की समस्या तो नहीं।

किस एरिया में कितने पानी की जरूरत है। इससे अवैध कनेक्शन की भी जानकारी मिल सकेगी। यह सारी जानकारी अधिकारीयों के मोबाइल पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पहुंच जाया करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago