Categories: Faridabad

दम घोटू पर्यावरण के बीच ऑक्सीजन फैक्ट्री को पुनः जीवित करने के लिए अरावली में लगाए जाएंगे 1000 पौधे

रविवार को बाईपास रोड स्थित रोज गार्डन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग कर्मचारियों संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता में पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ संस्था के पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। बैठक की अध्यक्षता वन विभाग कर्मचारियों संघ के जिला प्रधान बधुराम ने की।

चुनाव में वीरेंद्र सिंह डंगवाल को प्रधान, धर्मवीर वैष्णव को सचिव, बुधराम को कोषाध्यक्ष, ब्रहम सिंह चंदेला, ओम प्रकाश और किशन चंद गुप्ता को उपप्रधान, अनिल कुमार को संगठन सचिव और सुरेश को सहसचिव चुना गया। इस संस्था का उद्देश्य फरीदाबाद की बंजर भूमि में भी पौधे लगाकर हरा-भरा बनाना है।

दम घोटू पर्यावरण के बीच ऑक्सीजन फैक्ट्री को पुनः जीवित करने के लिए अरावली में लगाए जाएंगे 1000 पौधे

यह संस्था पहाड़ी में पौधों के अवैध कटान पर भी रोक लगाएगी। डंगवाल ने बताया की पेड़ों से हमें शुद्ध हवा मिलती है और पर्यावरण स्वच्छ रहता है। उन्होंने घटते वन क्षेत्र पर चिता जाहिर करते हुए कहा की अगर जंगल नहीं रहेंगे तो जीवन नहीं बचेगा। इसलिए के आमजन को भी जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में अब फरीदाबाद की ऑक्सीजन फैक्ट्री कही जाने वाली अरावली पहाड़ियों में भी 1000 पौधे लगाए जाएंगे।

इसका अर्थ है जहां एक तरफ अरावली पहाड़ियों की हरियाली बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन फैक्ट्री एक बार फिर पुनः जीवित करने का यह प्रयास आमजन के लिए काफी मददगार साबित होगा। मददगार से यहां अर्थ यह है कि एक तरफ धूल धुएं के कारण हमारा वातावरण जहां प्रदूषित हो रहा है।

वही प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण आमजन कई सांस संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अरावली पहाड़ियों पर 1000 पौधे लगाने का प्रयास करने के बाद जब ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी तो यह बात तो लाजमी है कि हरियाली बढ़ने के साथ-साथ ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण की शुद्धता वापस लौटेगी जो आमजन के लिए राहत भरी होगी। इससे लोगों के बीच पौधे बचाओ जैसा संदेश भी पारित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago