किसानों के लिए कांग्रेस की मेहनत रंग लाई, सुमित गौड़ ने किसानों को मिठाई खिला कर मनाया जश्न ।

फरीदाबाद वर्षाे से सरकार से मुआवजे की बाट जोह रहे अजरौंदा व दौलाताबाद को प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसानों में खुशी का माहौल है। आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सेक्टर-12 जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे किसानों का मुंह मीठा कराया और उनके साथ जीत का जश्र मनाया।

इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़, पूर्व चेयरमैन एस.एल. शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया उपस्थित थे, जबकि किसानों में अमर सिंह मलिक, लाल सिंह परसवाल, चंद्रपाल सिंह, साधूराम सैनी, टेकचंद सैनी, महावीर सैनी, लाल सिंह आदि मौजूद थे।

किसानों के लिए कांग्रेस की मेहनत रंग लाई, सुमित गौड़ ने किसानों को मिठाई खिला कर मनाया जश्न ।

किसानों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि पिछले काफी समय से संघर्षरत किसानों को आखिरकार न्याय मिल ही गया क्योंकि मुआवजे की बाट जोह रहे इन किसानों को धरना देते हुए काफी समय बीत गया था।

लेकिन इन्होंने हार नहीं माने। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने समय-समय पर इन किसानों के मुआवजे की मांग को पुरजोर तरीके से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाया और आखिरकार इन किसानों को अब प्रशासन से भी जल्द मुआवजा मिलने का आश्वासन मिला है।

गौरतलब है कि अजरौंदा व दौलताबाद के किसानों को गत 4 सितंबर को हुडा प्रशासन की ओर से तीन सप्ताह में मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है, जिसके चलते किसानों ने भी अपने धरने को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago