Categories: Crime

सुशांत सिंह के पिता द्वारा किए गए वकील का बयान, मुंबई पुलिस के खिलाफ दर्ज कर सकते हैं मुक़दमा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य केस नहीं रह गयी है। इस केस में ED, CBI और NCB समेत तीनो बड़ी जांच एजेंसियां दिन रात एक किये हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर यह पूरा मामला राजनैतिक तूल पकड़ता जा रहा है जहाँ दो राज्यों की सरकारों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मुद्दा सिर्फ केस की गुत्थी को सुलझाने भर का नहीं रह गया है बल्कि इस पर जम कर सियासत शुरू हो गयी है।

सुशांत सिंह राजपूत के केस में पहले हत्या का शक, फिर मनी लॉन्ड्रिंग और फाइनेंसियल फ्रॉड का ज़िक्र और अब ये ड्रग कनेक्शन। इन सब आरोपों से केस की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

सुशांत सिंह के पिता द्वारा किए गए वकील का बयान, मुंबई पुलिस के खिलाफ दर्ज कर सकते हैं मुक़दमा

इसी बिच NCB की टीम इस पूरे केस की तफ्तीश में उतरी तो बात और भी पेचीदी नज़र आयी। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 4 बड़े गवाहों को अपनी गिरफ्त में ले के उनसे पूछताछ शुरू की तो रिया चक्रवर्ती के सिर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।

7 सितम्बर 2020, सोमवार की शाम को NCB की पूछताछ से लौटते वक्त रिया चक्रवर्ती की गाड़ी मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर जा रुकी तो पता कि यहां वो सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आयी हैं। रिया का ऐसा कहना है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने ही दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के OPD से सुशांत के लिए दवाई लिखवाई और सुशांत को रेकमेंड की। और परिवार की ही करतूत का नतीजा है कि रिया को ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं। रिया की मानें तो परिवार ही सुशांत का गुन्हेगार है।

इसी बीच सुशांत सिंह के पिता के.के. सिंह के वकील विकास सिंह का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उनका कहना है कि अगर मुंबई पुलिस परिवार के खिलाफ रिया की शिकायत दर्ज करती है तो वो चुप नहीं बैठेंगे और बेबुनियाद शिकायत दर्ज करने के कारण उनको मुंबई पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस करना होगा। ऐसे में देखना ये है कि मुंबई पुलिस रिया के कहने पर परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करती है या नहीं।

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago