हरियाणा सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत

महामारी कोरोना ने जब से अपने पैर पसारे हैं, तभी से अर्थव्यवस्था और शिक्षा में अड़चने आ रही हैं। हरियाणा सरकार ने कोरोना काल में कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का पंजीकरण और विवरणिका शुल्क माफ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह एलान उच्च शिक्षा विभाग की अनेक सूचना प्रौद्योगिकी पहल के शुभारंभ मौके पर किया।

जिस प्रकार लगातार महामारी के केस आते जा रहे हैं। उस हिसाब से कॉलेज खुलने में समय लग सकता है। मनोहर लाल ने छात्रों को दाखिला फॉर्म भरने में मदद करने के लिए शिकायत निवारण हेल्प डेस्क नंबर 18001373735 शुरू किया। इसके साथ ही दिव्यांग व्यक्ति मोबाइल नंबर 7419444449 पर मिस्ड कॉल देकर दाखिला फार्म भरने के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत

कोरोना काल ने ऑनलाइन शिक्षा से सभी को अवगत करवा दिया है। बहुत से मौकों पर विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दाखिला प्लेटफॉर्म भी लांच किया है। इसके माध्यम से छात्र घर बैठे ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। छात्रों के किसी भी प्रवेश संबंधी प्रश्नों को हल करने के लिए अपनी तरह का देश का पहला शैक्षणिक व्हाट्सएप चैटबॉट ‘आपका मित्र’ सोमवार से चालू हो गया।

हरियाणा सरकार कोरोना के इस दौर में जिस प्रकार शिक्षा के लिए कदम उठा रही है इस से अन्य राज्यों को भी सीख लेनी चाहिए। छात्रों को प्रवेश, छात्रवृत्ति के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7419444449 पर मैसेज भेजना होगा।

फरीदबाद में हरियाणा सरकार के बहुत से कॉलेज हैं। मुख़्यमंत्री ने 158 सरकारी कॉलेजों की वेबसाइट और राज्य में शोध को बढ़ावा देने के लिए जर्नल ऑफ ह्यूमनिटीज एंड सोशल साइंस ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं का भी शुभारंभ किया। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन दाखिला पोर्टल शुरू किया है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago