फरीदाबाद के 26 गाँवों में खत्म होगा पंचायती राज, नगर निगम में होंगे शामिल

हरियाणा प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए फरीदाबाद के 26 गाँवों में से पंचायतों को खत्म करने का फैसला लिया है। यह सभी गाँव अब नगर निगम में सम्मिलित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी किये गए हैं।

जानकारी के अनुसार खेरी गुजरान, सरूरपुर, समाईपुर, नगला जोगियान, सीकरी, निमका, बदौली, खेरी कलान, खेरी खुर्द और फरीदपुर समेत अन्य गांवों को नगर निगम में समाहित किया जाएगा। आपको बता दें कि फरीदाबाद क्षेत्र में बहुत सारे ग्राम ऐसे हैं जहाँ पर इस समय पंचायती राज है।

फरीदाबाद के 26 गाँवों में खत्म होगा पंचायती राज, नगर निगम में होंगे शामिल

सभी गाँव में पंचायत द्वारा निर्मित निर्देशों का पालन किया जाता है। ऐसे में ग्राम वासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहुत सारे गाँव वासियों को शिकायत रहती है कि पंचायती राज में उनकी परेशानियों को अनदेखा किया जा रहा है।

बहुत से गाँव ऐसे हैं जहां पंचायती राज के चलते विकास के निशान फीके पड़े नज़र आते हैं। इन सभी गाँव में विकास कार्य काफी मंद क़दमों से आगे बड़ रहा है। फरीदाबाद के कुछ ग्राम वासियों ने बात करने पर बताया कि उनके गाँव में पंचायत मुखिया की जगह पर उनके परिवार जन काम संभाल रहे है।

क्षेत्र में कुछ गाँव ऐसे भी हैं जहाँ सरपंच के अनपढ़ होने के कारण कार्यभार उनके बच्चों को संभालना पड़ता है। ऐसे में काम की आपूर्ति और देरी होना लाज्मी है। बहुत सारे गाँव वासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है।

सरकार ने यह कदम फरीदाबाद क्षेत्र के गाँव वासियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए उठाया है। सरकार द्वारा जारी किये गए इस फरमान से गाँव में हो रही परेशानियों से लोग निजात पा सकेंगे। जिस तरीके से गाँव सरपंच काम को पूरा करने में आनाकानी करते हैं यह फरमान उन सबको सीधा करने के लिए पारित किया गया है।

फरीदाबाद की ग्राम आबादी का कहना है कि बहुत से सरपंच आंतरिक तौर पर गाँव के विकास के लिए आये पैसे में से झोल करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि सरपंच गाँव के लिए मिले पैसों को निजी तौर पर इस्तेमाल किया करते हैं। ऐसे में देखना जरूरी होगा कि सरकार द्वारा लिए गए फैसले से ग्राम वासियों को फायदा होगा या नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago