शहर में हो रही है डेयरियों को बाहर करने की तैयारी, नगर निगम का फैसला

नगर निगम द्वारा डेयरियों को बाहर करने का फैसला किया जा रहा है। इसके लिए गाँव बाजरी में नगर निगम द्वारा डेयरी जोन बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।

इससे पहले निगम ने एएनआईटी में डेयरियों का सर्वे करवाया है। शहर में करीब 500 डेयरियां है। डेयरी संचालक गोबर सीवर लाइन या फिर सड़क किनारे डाल देते हैं। इससे जहां सीवर लाइन जाम हो जाती है, वहीं शहर की सुंदरता भी बिगड़ती है।

शहर में हो रही है डेयरियों को बाहर करने की तैयारी, नगर निगम का फैसला

निगमायुक्त ने ऐसे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई ले आदेश दिए हैं। साथ ही इन डेयरियों को शहर से बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गाँव बाजरी में डेयरी जोन बनाने की योजना है।

डेयरी जोन बनाने की योजना से गंदगी के कम होने की बात की जा रही है। दूध की डेयरी से जो भी गंध इकठ्ठा होता है डेयरी संचालक उसे सड़क पर फेंक देते हैं। इस कूड़े की वजह से आम लोगों को भी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बारिश के दौरान डेयरियों से निकलने वाले कूड़े से और भी ज्यादा परेशानी होती है। बारिश के पानी में यह कूड़ा मिल जाता है जिससे कीचड़ फैलता है। डेयरियों से निकलने वाले कूड़े से काफी ज्यादा दुर्गन्ध आती है जिससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होगी।

इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि इस फैसले से डेयरी चालकों को काफी परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में इन परेशानियों से जल्द से जल्द आराम पाया जा सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago