फरीदाबाद में इकोग्रीन गीला और सूखा कचरा नहीं कर पा रही है अलग, हो रहा यह नुक्सान

कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम फरीदाबाद द्वारा नियुक्त इकोग्रीन तीन वर्षों से अधिक समय में भी गीला व सूखा कचरा अलग -अलग करके एकत्र नहीं कर पा रही है। गीला और सूखा कचरा दोनों ही सेहत और प्रकृति के लिए हानिकारक होते हैं। कुछ समय पहले दुकान, प्रतिष्ठान, होटल ही नहीं आवासीय इलाकों में हर घर में नीला एवं हरा रंग का दो डस्टबिन रखना अनिवार्य हो गया था।

फरीदाबाद से रोज़ाना हज़ारों टन कूड़ा निकलता है। सरकार ने कुछ समय पहले रूल बनाया था कि दो डस्टबिन नहीं रखने पर एक सौ रुपए जुर्माना लगेगा। यह सब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 के तहत होना था।

फरीदाबाद में इकोग्रीन गीला और सूखा कचरा नहीं कर पा रही है अलग, हो रहा यह नुक्सान

हम सभी को घर के साथ – साथ आस पास की सफाई का ध्यान भी रखना चाहिए। घरों में रहने वाले परिवार दो डस्टबीनों में गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग रखेंगे सरकार का यह आदेश था , उन कचरों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता मित्र या एजेंसी ले जाएंगे।

महामारी कोरोना ने हमें सीखा दिया है कि प्रकृति को हानि पहुँचाना हमारी सबसे बड़ी गलती है। हरा डस्टबिन में गीला कचरा, जिसमें रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े फल, सब्जी, बचा भोजन, अंडे के छिलके आदि को डालना और नीला डस्टबिन में प्लास्टिक, , बोतलें, कागज कप, प्लेट, पैकेट अखबार, डिब्बे, बॉक्स, पुराने कपड़े आदि को डालना सरकार का आदेश था।

फरीदाबाद में गीला और सूखा कचरा हर एकत्र नहीं हो पा रहा है तो इस अव्यवस्था के लिए कुछ लोग जिम्मेदार हैं तो कुछ नगर निगम की व्यवस्था। सबसे पहले लोग घरों में गीले व सूखे कचरे को अलग नहीं करते। एक ही डस्टबिन में डाल देते हैं। जब डोर टू डोर कूड़ा-कचरा उठाने के लिए नगर निगम का वाहन पहुंचता है तो उसमें भी कोई पार्टिशियन नहीं होता कि गीला और सूखा कूड़ा अलग किया जाए। प्लांट तक यह कूड़ा बिना कवर हुए जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago