बुजुर्गों के रख रखाव के लिए हरियाणा सरकार, 17 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को दे रही पेंशन ।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं, जो न केवल समाज का मार्गदर्शन करते हैं बल्कि अपने अनुभवों से एक उत्कृष्ट मार्ग प्रशस्त करने का काम भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को हमारे समाज में श्रेष्ठ और वरिष्ठ समझा जाता है क्योंकि ये हमारे परिवार और समाज की अमूल्य निधि अर्थात् धरोहर हैं, जिनके भीतर अनुभवों का सागर समाया हुआ है।श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक और अपने साधनों से जीवनयापन करने में असमर्थ हैं , उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

बुजुर्गों के रख रखाव के लिए हरियाणा सरकार, 17 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को दे रही पेंशन ।

जिसको ‘‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना’’ के नाम से जाना जाता है। राज्यमंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के मान-सम्मान के लिए अब तक 17 लाख 46 हजार लाभार्थियों को 2250 रूपये मासिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जा रहा है, जो उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और उनके जीवन में आने वाली कठिनाई या समस्या के समाधान करने के लिए समय-समय पर आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान कर उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। युवा पीढ़ी को समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पूरा मान-सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए ताकि वे बुढ़ापे में स्वयं को असहाय एवं उपेक्षित न समझें।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों का मनोबल कायम रखने तथा समाज में उनका सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार की तर्ज पर वरिष्ठ नागरिकों को राज्य पुरस्कार देने की योजना है । योजना के तहत प्रति वर्ष वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता हैं, जिसमें आजीवन उपलब्धि पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार, साहस एवं शौर्य पुरस्कार, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार, बेस्ट ओल्ड ऐज होम अवार्ड, बेस्ट डे-केयरसैन्टर अवार्ड इत्यादि पुरस्कार शामिल हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago