लोगो के स्वस्थ जीवन के लिए AAP पार्टी ने, फरीदाबाद में खोला ऑक्सीजन जांच केंद्र ।

एनएच-2 के ‘सी’ ब्लाक में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बडखल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू ने एक और ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच कराई।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर कमल गेरा, नवीन गुप्ता, विपिन व पारस आदि युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में सामाजिक दूरी का विशेष रूप से पालन किया गया।

लोगो के स्वस्थ जीवन के लिए AAP पार्टी ने, फरीदाबाद में खोला ऑक्सीजन जांच केंद्र ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेजवंत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर गांव व शहर के बूथों पर ऑक्सीजन जांच केंद्र बनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत क्षेत्र में इन केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। क्षेत्र में वे अलग-अलग जगह पर कई जांच केंद्रों को शुरू कर चु्रके हैं जहां सैकड़ों लोग हर रोज अपनी जांच कराने पहुंचे रहे हैं और आप पार्टी के इस कार्य की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप वॉलिंटियर्स जिलेभर में घर-घर जाकर लोगों के ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रहे हैं जिससे कोरोना से होने वाली मौत को कम किया जा सके। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व बूथ के अंदर पार्टी की यह गतिविधि चलती है, तो लोगों में अच्छा संदेश जाएगा कि एक ऐसी पार्टी है जो लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती है और लोगों के सुख-दुख में काम आती है।

उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पदचिंहों पर चलकर हरियाणा में भी दिल्ली जैसी खुशहाली लाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें पार्टी जरूर कामयाब होगी। इस मौके पर ऑक्सीजन लेबल की जांच कराने पहुंचे बुजुर्गों ने आयोजक तेजवंत सिंह बिट्टू को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि बिट्टू भी अपने पिता कल्याण सिंह के पदचिंहों पर चलकर समाजसेवा के क्ष्रेत्र में बड़ा नाम कमायेंगे।

उल्लेखनीय है कि बडखल क्षेत्र को बसाने में कल्याण सिंह का अहम योगदान था और समाजसेवा के प्रति उनके जुनून के चलते ही आज भी समाज में उनको सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago