हरियाणा रोडवेज़ का फैसला16 सितंबर से वोल्वो बसें चलाने की तैयारी, जानिये कितना होगा कहां से कहां तक का किराया

कोरोना वायरस ने सरकारी समेत गैरसरकारी सभी कंपनियों को बहुत आर्थिक नुक्सान पहुंचाया है। प्रदेश में आम बसें तो चल ही रही हैं, लेकिन अब राेडवेज वोल्वो बसों को 16 सितंबर से एक बार फिर चलाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली से एनओसी के लिए वहां के परिवहन मंत्री से बातचीत की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कारण दिल्ली सरकार एनओसी नहीं देती है तो ट्रायल के तौर पर गुड़गांव से चंडीगढ़ के सेक्टर-17 तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी।

महामारी कोरोना ने जिस प्रकार सबकुछ बदल के रख दिया है उस हिसाब से बसों में यात्री भी कम आ रहे हैं। वोवलो बसें कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के रास्ते पहुंचेंगी।

हरियाणा रोडवेज़ का फैसला16 सितंबर से वोल्वो बसें चलाने की तैयारी, जानिये कितना होगा कहां से कहां तक का किराया

गत दिनों की ख़बरों को देखें तो हरियाणा सरकार को रोडवेज में बड़ा नुक्सान हुआ है। कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की बसों की चंडीगढ़ में एंट्री पर रोक लगा दी थी। इसलिए सभी जिलों से बसें पंचकूला तक आ रही हैं। चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को जिरकपुर या फिर पंचकूला उतरना पड़ता था। अब 16 सितंबर से बसों को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड तक आने की अनुमति दी गई है।

सभी रूटों पर किराया क्या होगा इसकी चर्चा अभी चल रही है। पहचान फरीदाबाद आपको बता देगा जैसे ही कोई जानकारी आएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जल्द ही पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब में भी जा सकें। राजस्थान, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ ने बसें चलाने की अनुमति दे दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 5 अक्टूबर के बाद बसों में ई-टिकटिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जल्द ही इसके टेंडर होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago